पलामू में डांडिया की धुन पर जमकर थिरकीं पूर्व मिस इंडिया सिमरन आहूजा, रांची की तारीफ में कही यह बात

Updated:
विज्ञापन
पलामू में डांडिया की धुन पर जमकर थिरकीं पूर्व मिस इंडिया सिमरन आहूजा, रांची की तारीफ में कही यह बात

नवरात्रि का मौका है और ऐसे में डांडिया और गरबा न हो तो कैसे चलेगा. इसलिए तो बीते दिनों पलामू में डांडिया नाइट्स का आयोजन किया गया. जिसमें पूर्व मिस इंडिया और डांडिया क्वीन सिमरन आहूजा ने जमकर ठूमके लगाए.

विज्ञापन
undefined

सैकत चटर्जी, पलामू: पूर्व मिस इंडिया और डांडिया क्वीन सिमरन आहूजा ने बुधवार की रात पलामू में अपने नृत्य से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया. मौका था मेदिनीनगर की प्रथम  मेयर अरुणा शंकर और चेम्बर की महिला शाखा द्वारा आयोजित डांडिया नाइट का. कार्यक्रम कैसा रहा इसका अंदाजा लगाने के लिए आइये देखते है यह फोटो फीचर. तस्वीरों को खिंचा है सैकत चटर्जी ने.

undefined

द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उदघाटन पलामू के प्रमंडलीय आयुक्त मनोज जायसवाल, प्रथम मेयर अरुणा शंकर, समाजसेवी ज्ञान शंकर, सदर एसडीओ राजेश कुमार शाह, चेम्बर की महिला शाखा की अध्यक्ष शर्मीला सुमि आदि ने की.

undefined

प्रथम मेयर अरुणा शंकर ने मुख्य अतिथि और सिमरन आहूजा का स्वागत किया. अन्य अतिथियों के स्वागत चेंबर की महिला शाखा की सदस्यों द्वारा किया गया. इस अवसर पर श्रीमती शंकर ने कहा की शहर में पहली बार नवरात्र के मौके पर इतने बड़े पैमाने पर डांडिया नाइट का आयोजन किया गया है. इसमें जिस तरह से शहर के लोगों ने भागीदारी निभाई है. उससे लगता है आने वाले वर्षो में इसका आयोजन और भी बेहतर ढंग से करना होगा.

undefined

मंच पर आते ही स्टार सिमरन आहूजा ने कहा, नमस्ते मेदिनीनगर, क्या आप सब मेरे साथ डांडिया के लिए तैयार है. लोगों ने शोर मचाकर उनका सपोर्ट किया. सिमरन ने कहा की रांची से मेदिनीनगर तक यात्रा के दौरान उन्हें यहां की प्राकृतिक ख़ूबसूरती भी बहुत अच्छी लगी.

undefined

सिमरन आहूजा के साथ-साथ मंच के नीचे हजारों महिलाओं ने जमकर डांडिया के धुन पर ठुमके लगाए. कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं में से अधिकांश पारम्परिक डांडिया के परिधान में सजधज कर आयी हुई थी. इनमें बच्चे भी शामिल थे.

undefined

प्रभात खबर के लिए स्टार सिमरन ने उस समय स्पेशल पोज़ दिए, जब उन्हें बताया गया की प्रभात खबर का प्रिंट और डिजिटल एडिशन उनके कार्यक्रम का विशेष कवरेज कर रही है. इसके बाद फोटोग्राफर के रिक्वेस्ट पर उन्होंने जमकर डांस किया.

undefined

अपनी तस्वीर देखकर सिमरन आहूजा बोली, ओह सो ब्यूटीफुल, ये प्रभात खबर में छपेगी क्या, उसके बाद उन्होंने कई धमाकेदार डांस पेश किया. सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत मासूम आर्ट ग्रुप द्वारा प्रस्तुत ऑनलाइन नाटक से शुरू हुई, नाटक के माध्यम से कोरोना के बाद ऑनलाइन खरीदारी का प्रचलन बढ़ने से व्यापारियों को हो रही अवगत कराया गया.

undefined

इसकी परिकल्पना चेम्बर अध्यक्ष आनंद शंकर की थी. कलाकारों में मुनमुन चक्रवर्त्ती, कामरूप सिन्हा, उज्जवल सिन्हा, अमर कुमार भांजा, राज प्रतिक पाल थे. संगीत राजा सिन्हा का था.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola