ePaper

करिश्मा तन्ना ने पर्पल ड्रेस में शेयर की ये ग्लैमरस तसवीर, फैंस ने कमेंट में लिखा कुछ खाया पीया करो...

Updated at : 27 Apr 2021 10:12 AM (IST)
विज्ञापन
करिश्मा तन्ना ने पर्पल ड्रेस में शेयर की ये ग्लैमरस तसवीर, फैंस ने कमेंट में लिखा कुछ खाया पीया करो...

naagin fame naagrani ruhi aka karishma tanna looking stunning in purple dress actress latest photoshoot: एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna )की सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोविंग है. वो खुद भी सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और अपनी ग्लैमरस तसवीरें शेयर करती रहती हैं.

विज्ञापन

Karishma Tanna latest Photoshoot : एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna )की सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोविंग है. वो खुद भी सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और अपनी ग्लैमरस तसवीरें शेयर करती रहती हैं. अब एक्ट्रेस की लेटेस्ट तसवीरें वायरल हो रही है जिसमें उनका बिंदास अंदाज देखने लायक है. वो पर्पल स्ट्रीप्ड ड्रेस में नजर आ रही हैं और यूजर्स उनकी तसवीरों पर जमकर कमेंट कर रहे हैं.

करिश्मा तन्ना पर्पल कलर के स्ट्रीप्ड लॉन्ग ड्रेस में पोज देती नजर आ रही हैं. उन्होंने गॉगल्स पहन रखा है और ओपन हेयर में बेहद हसीन लग रही हैं. वो कैमरे को देखकर एक से बढ़कर एक पोज दे रही हैं और अपने अदाओं से फैंस को दीवाना बना रही हैं. हालांकि कुछ फैंस उन्हें कमेंट कर कह रहे हैं कि कुछ खाया पीया करो.

https://www.instagram.com/p/COHnPhInBup/
https://www.instagram.com/p/COHnDx9nkY_/

बता दें कि करिश्मा तन्ना ने 2001 में क्योंकि सास भी कभी बहू थी से डेब्यू किया था. वह नागार्जुन – एक योद्धा और कयामत की रात में अपनी भूमिकाओं के लिए जानी जाती हैं. वो 2014 में रियलिटी शो बिग बॉस की पहली रनर-अप थीं. इसके अलावा वो नचके दिखा (2008), नच बलिए (2015) और झलक दिखला जा (2016) जैसे अन्य रियलिटी शो में भी नजर आई थीं. उन्होंने खतरों के खिलाड़ी 10 की ट्राफी अपने नाम की थी.

Also Read: Exclusive : एक्ट्रेस प्रियामणि का खुलासा, पर्दे पर इस तरह के सीन्स करना कतई पसंद नहीं…

करिश्मा तन्ना ने फिल्मों में डेब्यू सुनील दर्शन की दोस्ती: फ्रेंड्स फॉरएवर (2006) के साथ नंदिनी थापर के रूप में की थी. 2013 में, उन्हें इंद्र कुमार की सफल कॉमेडी ग्रैंड मस्ती में देखा गया था. जून 2018 में, उन्होंने राजकुमार हिरानी की संजय दत्त की बायोपिक में संजू में भी अभिनय किया. इस साल उन्होंने अल्ट बालाजी की वेब सीरीज़ करले तू भी मोहब्बत में जोया हुसैन के साथ डिजिटल की दुनिया में इंट्री की.

गौरतलब है कि, करिश्मा तन्ना ने 2014 में एक्टर उपेन पटेल को डेट करना शुरू किया. दोनों बिग बॉस के घर के अंदर मिले थे और दोनों को एकदूसरे के साथ रहने का वादा भी किया. उन्होंने सगाई की. लेकिन अचानक 2016 में उन्होंने अपने रिलेशनशिप को खत्म कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola