Naagin 7 में विवियन डीसेना संग प्रियंका चाहर चौधरी की बन सकती है जोड़ी, जानें कब से होगा ऑनएयर
Published by : Ashish Lata Updated At : 19 Feb 2025 10:59 AM
naagin 7 cast
Naagin 7: नागिन 7 की अनाउंसमेंट हो चुकी है. हालांकि मेकर्स ने अभी तक इस राज से पर्दा नहीं उठाया है, कि नए सीजन में कौन से स्टार्स नजर आएंगे. हालांकि अब कहा जा रहा है कि विवियन डीसेना और प्रियंका चाहर चौधरी को फाइनल किया गया है.
Naagin 7: एकता कपूर का पॉपुलर शो नागिन के नए सीजन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. कुछ महीने पहले मेकर्स की ओर से एक टीजर शेयर किया गया था, जिसमें नागिन की झलक दिखाई गई थी. अगर हालिया गॉसिप पर विश्वास किया जाए, तो चैनल और प्रोडक्शन हाउस ने नागिन 7 के लिए प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू कर दिया है. वहीं कास्ट भी फाइनल किए जा चुके हैं.
नागिन 7 के लिए इन नामों पर लग सकती है मुहर
फिल्मीबीट की रिपोर्ट की मानें तो निर्माताओं ने स्क्रिप्ट और कास्टिंग की तैयारी शुरू कर दी है. सूत्र ने खुलासा किया. “बैठक के शुरुआती दौर में विवियन डीसेना, प्रियंका चाहर चौधरी, ईशा मालविया के नामों पर चर्चा की गई है. हालांकि कास्टिंग प्रोसेस ऑफिशियल तौर पर शुरू नहीं हुई है, लेकिन चैनल नागिन के नए सीजन के लिए विवियन को शामिल करने के लिए काफी एक्साइटेड है. अगर चीजें प्लानिंग के अनुसार होती हैं, तो नागिन 7 में विवियन और प्रियंका की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री देखी जा सकती है. हालांकि मेकर्स की ओर से अभी तक कुछ ऑफिशियल नहीं किया गया है.
कब तक शुरू हो सकता है नागिन 7
नागिन 7 लॉन्च की तारीख के बारे में पूछे जाने पर, फिल्मीबीट को खबरी ने चुटकी लेते हुए कहा, “नागिन 7 संभवत: आईपीएल 2025 के बाद फ्लोर पर जाएगा. मेकर्स टाइम लेकर अच्छी कहानी परोसने में भरोसा रखते हैं.” नागिन 6 में तेजस्वी प्रकाश और सिम्बा नागपाल ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं थी.
यह भी पढ़ें- Chhaava: करण जौहर ने फिल्म की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- बिना रूकने वाला…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










