Naagin 7: विशाल पांडे ने एकता कपूर के शो में भाग लेने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- दर्शकों को अनुमान लगाने देता हूं

Updated:
विज्ञापन
Vishal Pandey on Naagin 7

Vishal Pandey on Naagin 7

Naagin 7: एकता कपूर की नागिन 7 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. सुपरनैचुरल शो कब से ऑनएयर होगा, इसपर फिलहाल सस्पेंस बना हुआ है. बीते दिनों खबरें आई कि अपकमिंग सीजन में प्रियंका चाहर चौधरी नई नागिन के तौर पर दिखाई देंगी. वहीं विशाल पांडे भी इसमें नजर आ सकते हैं. अब एक्टर ने इसपर रिएक्ट किया है.

विज्ञापन

Naagin 7: टेलीविजन का मोस्ट पॉपुलर सुपरनैचुरल थ्रिलर शो नागिन, अपने 7वें सीजन के साथ वापसी के लिए पूरी तरह तैयार है. एकता कपूर का सीरियल कब से ऑनएयर होगा, इसकी डिटेल्स सामने नहीं आई है, लेकिन स्टारकास्ट को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है. बीते दिनों खबरें आई कि फीमेल लीड के तौर पर प्रियंका चाहर चौधरी को चुना गया है. वहीं विशाल पांडे का नाम भी सामने आ रहा था. एक्टर ने फाइनली इसपर रिएक्ट किया है.

नागिन 7 का हिस्सा बनने पर क्या बोले विशाल पांडे

नागिन 7 का हिस्सा बनने पर विशाल पांडे ने इंडिया फोरम संग बात करते हुए कहा, “नागिन भारतीय टेलीविजन के सबसे पॉपुलर शोज में से एक है. मैं अभी ज्यादा कुछ नहीं बता सकता… लेकिन फिलहाल मैं दर्शकों को अनुमान लगाने देता हूं.” एक्टर ने ना ही नागिन 7 का हिस्सा बनने की खबरों की पुष्टि की ना ही इसका खंडन किया.

नागिन 7 के बारे में

एकता कपूर की ओर से निर्मित नागिन ने 6 ब्लॉकबस्टर सीजन के साथ एक सफल लीग खेला है. यह फ्रैंचाइजी अपनी ड्रामा और सस्पेंस के लिए जानी जाती है और लगातार भारतीय टेलीविजन पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शोज में से एक रही है. हाल ही में खबरें आई कि प्रियंका चाहर चौधरी शो के लिए जल्द ही प्रोमो शूट करेंगी. वहीं अपकमिंग सीजन में जबरदस्त ट्विस्ट आएगा, जो दर्शकों ने कभी नहीं अनुभव किया होगा. विवियन डीसेना की भी शो में भाग लेने की अफवाह है. हालांकि एक्टर ने अभी तक कुछ भी रिएक्ट नहीं किया है.

यह भी पढ़ें- War 2 Advance Booking: ‘वॉर 2’ की एडवांस बुकिंग ने मचाया धमाल, रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर छिड़ गया युद्ध

यह भी पढ़ें- Mrunal Thakur ने धनुष संग डेटिंग रूमर्स पर इशारों-इशारों में तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं नजर वाली बात पर…

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola