नागिन सीरियल में रॉकेट लॉन्चिंग, फैंस ने लगायी मेकर्स की क्लास

नागिन 7 टीवी सीरियल
Naagin 7: टीवी सीरियल नागिन 7 का एक अनोखा सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें नागिनें रॉकेट लॉन्च करती दिख रही हैं और लॉन्चिंग पर सलामी देती दिखती हैं. इस पर यूजर्स ने शो को जमकर ट्रोल किया. पढ़ें पूरी खबर…
Naagin 7: टीवी की दुनिया में कभी-कभी ऐसे सीन सामने आ जाते हैं, जो कहानी से ज्यादा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाते हैं. इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है, जब एक मशहूर शो का एक सीन इंटरनेट पर वायरल हो गया और लोगों ने इस पर जमकर रिएक्शन दिए. नागिन 7 का एक लेटेस्ट सीन इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस क्लिप में देशभक्ति और फैंटेसी का ऐसा कॉम्बिनेशन दिखाया गया है, जो पहले कभी टीवी पर देखने को नहीं मिला. सीन में नागिनें अपने इंसानी रूप में रॉकेट लॉन्च होते हुए देखती हैं और उसके बाद सलामी देती नजर आती हैं. इस दौरान बैकग्राउंड में “वंदे मातरम” की धुन बजती है, जो इस पूरे सीन को और भी अलग बना देती है.
सोशल मीडिया पर हुआ ट्रोल
इस सीन को देखकर लोगों के अलग-अलग रिएक्शन सामने आ रहे हैं. कुछ दर्शकों को यह सीन काफी नया और दिलचस्प लगा, तो कई लोगों को यह थोड़ा अजीब और ओवर-द-टॉप महसूस हुआ. एकता कपूर के इस सुपरहिट फ्रेंचाइजी के अब तक 7 सीजन आ चुके हैं. पहले छह सीजन को दर्शकों ने खूब पसंद किया था और अब सातवां सीजन भी लगातार चर्चा में बना हुआ है. इस बार प्रियंका चाहर चौधरी नागिन के किरदार में नजर आ रही हैं और उनके रोल को भी दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.
पहले भी सुर्खियों में रहा शो
इससे पहले तेजस्वी प्रकाश ने “नागिन 6” में मुख्य भूमिका निभाई थी, जिसके बाद उनकी लोकप्रियता में जबरदस्त उछाल आया था.
टीवी टीआरपी रिपोर्ट
वहीं, इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट आ चुकी है और इसमें कई बड़े उलटफेर देखने को मिले हैं. इस बार भी क्योंकि सास भी कभी बहू थी ने अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी है. शो में तुलसी की वापसी की खबर ने दर्शकों का एक्साइटमेंट बढ़ा दिया है, जिसका सीधा असर टीआरपी पर देखने को मिल रहा है. वहीं चर्चित टीवी सीरियल अनुपमा इस हफ्ते दूसरे नंबर पर खिसक गया है. रुपाली गांगुली के इस शो में नए ट्विस्ट आने के बावजूद रेटिंग में खास उछाल नहीं दिखा.
यह भी पढे़ं: धुरंधर 2: हमजा के साथ परछाई की तरह रहने वाला रिजवान कौन है? रणवीर के साथ पुराना कनेक्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aniket Kumar
अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




