मौत के मुंह में फंसी नागिन अनंता, राधिका ने नागमणि मिलते ही किया जानलेवा हमला

Edited by Anushka Singh
Updated:
विज्ञापन

नागिन 7 , फोटो - यूट्यूब

Naagin 7: एकता कपूर का मशहूर शो 'नागिन 7' का नया प्रोमो सामने आ गया है. प्रोमो में दिख रहा है कि राधिका (कनिका मान) एक बड़ी साजिश रचकर अनंता (प्रियंका चाहर चौधरी) की जान लेने वाली है.

विज्ञापन

Naagin 7: एकता कपूर का सुपरहिट शो ‘नागिन 7’ इन दिनों टीवी पर छाया हुआ है. शो में हर दिन नए-नए मोड़ आ रहे हैं, जो दर्शकों को हैरान कर रहे हैं. कुछ समय पहले ही शो में कनिका मान की एंट्री हुई है, जो राधिका का किरदार निभा रही हैं. राधिका के आने से आर्यमान और अनंता की जिंदगी में मुश्किलें बढ़ गई हैं. राधिका लगातार इन दोनों के बीच आने की कोशिश कर रही है, लेकिन वह इनकी शादी रोकने में नाकाम रही. अब शो का एक चौंकाने वाला प्रोमो सामने आया है, जिसने फैंस की धड़कनें बढ़ा दी हैं.

राधिका ने चली अपनी सबसे बड़ी चाल

नागिन 7 के नए प्रोमो में दिखाया गया है कि राधिका के दिमाग में एक बहुत ही खतरनाक प्लान चल रहा है. प्रोमो में अनंता नागमणि राधिका को सौंपती नजर आ रही है. जैसे ही नागमणि राधिका के हाथ लगती है, वह अपना असली रूप दिखा देती है. राधिका अपनी और अनंता की नागमणि की शक्तियों को एक करना चाहती है ताकि वह सबसे ताकतवर बन सके. इसी लालच में वह अनंता पर हमला कर देती है और प्रोमो के मुताबिक वह अनंता की जान ले लेगी.

क्या अधूरी रह जाएगी अनंता की लव स्टोरी?

अनंता और आर्यमान की शादी तो हो गई है, लेकिन राधिका की इस साजिश से उनकी खुशियों को ग्रहण लग गया है. फैंस इस बात से काफी परेशान हैं कि अनंता और आर्यमान का प्यार अधूरा रह जाएगा. अनंता ने आर्यमान को पाने के लिए बहुत संघर्ष किया है और वह अपने प्यार के लिए अपनी जान तक देने को तैयार थी. राधिका अनंता को मारकर वहां से भागने की तैयारी में है, जिससे शो की कहानी पूरी तरह से बदलने वाली है.

क्या सच में मर जाएगी अनंता?

दर्शकों के मन में सबसे बड़ा सवाल यह है कि नागिन 7 की लीड किरदार यानी अनंता सच में मर जाएगी. अनंता इस शो की मुख्य नागिन और महारानी है, इसलिए उसका इतनी आसानी से खत्म होना मुश्किल लग रहा है. अनुमान लगाया जा रहे हैं कि अनंता अपनी जादुई शक्तियों से मौत को मात देकर वापस लौट आएगी. वह अच्छी तरह जानती है कि मुश्किल हालातों से कैसे निकलना है. अब अनंता खुद को कैसे बचाएगी, यह तो आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा.

यह भी पढ़ें: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में बढ़ा ड्रामा, अरमान की इस हरकत से टूटा अभीरा का दिल

विज्ञापन
Anushka Singh

लेखक के बारे में

By Anushka Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola