Naagin 7: प्रियंका चाहर चौधरी और ईशा मालवीय- कौन बनेगी अगली नागिन? शो को लेकर आया नया अपेडट

Updated:
विज्ञापन
Naagin 7

अदा खान नागिन 7 में, फोटो- इंस्टाग्राम

Naagin 7: भारतीय टीवी का चर्चित शो नागिन अपनी कहानी और सुपरनैचुरल ट्विस्ट्स से हमेशा दर्शकों का फेवरेट रहा है. हर सीजन में इसे जबरदस्त टीआरपी मिली और फैंस नए पार्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं. हाई-वोल्टेज ड्रामे से भरपूर यह फ्रैंचाइज़ी अब फिर सुर्खियों में है. आइए आपको बताते हैं कि लेटेस्ट अपडेट क्या है.

विज्ञापन

Naagin 7: सबसे चर्चित और सफल शोज़ में से एक नागिन अपनी दिलचस्प कहानी और सुपरनैचुरल ट्विस्ट्स की वजह से दर्शकों का पसंदीदा शो रहा है. इस सीरीज ने हर सीजन में जबरदस्त टीआरपी बटोरी है और यही वजह है कि इसके फैंस हमेशा नए सीजन का बेसब्री से इंतजार करते हैं. शेप-शिफ्टिंग नागिनों, हाई-वोल्टेज ड्रामा और रोमांचक कहानियों से भरपूर यह फ्रैंचाइजी दर्शकों का फेवरेट बन चुका है. नए सीजन के लिए फैंस इंतजार कर रहे हैं. अब इसे लेकर लेटेस्ट अपडेट आया है.

प्रियंका चाहर चौधरी और ईशा मालवीय- कौन बनेगी अगली नागिन?

नागिन 7 में मुख्य एक्ट्रेस का रोल कौन निभाएगी, इसपर लंबे समय से सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है. प्रियंका चाहर चौधरी और ईशा मालवीय का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं, लेकिन दोनों में से किसी ने कुछ कंफर्म अभी तक नहीं किया है. पहले रिपोर्ट्स में बताया गया कि शो मई 2025 में शुरू होगा, लेकिन अब लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार, शो को स्थगित कर दिया गया है. टेलीचक्कर की एक रिपोर्ट के अनुसार, नागिन 7 को आगे बढ़ा दिया है और कास्टिंग का काम नवंबर से पहले नहीं होगा. प्रोजेक्ट से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, नागिन 7 का प्री-प्रोडक्शन रुक गया है. इसे नवंबर तक टाल दिया गया है.

चांदनी शर्मा बनेगी विलेन?

कुछ दिन पहले ऐसे खबरें आई थी कि एक्ट्रेस चांदनी शर्मा को नागिन 7 के लिए नेगेटिव रोल के लिए अप्रोच किया गया है. कहा गया कि उन्हें प्रियंका चाहर चौधरी के अपोजिट कास्ट किया जाएगा. हालांकि अभी तक मेकर्स की ओर से ऑफिशियली कुछ कहा नहीं गया है. गौरतलब है कि अब तक 6 सीजन शो के आ गए है और हर सीजन दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हुआ है. अबतक शो में मौनी रॉय, अदा खान, सुरभि ज्योति, पर्ल वी पुरी, अनीता हसनंदानी, तेजस्वी प्रकाश जैसे स्टार्स ने काम किया हैं.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान नहीं, अंशुमन से शादी करेगी अभीरा, 2 दिन के अंदर करेगी कोर्ट मैरिज, क्या मायरा मिला पाएगी अपने माता-पिता को?

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola