Naagin 7: टीवी का ये हैंडसम हंक लेगा नागिन 7 में एंट्री, कहा- मैं वैम्पायर बनने के लिए तैयार हूं

Avinash Mishra in naagin 7
Naagin 7: एकता कपूर इन दिनों अपने नये शो नागिन 7 को लेकर चर्चा में है. कुछ दिन पहले मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि सीरियल के लिए फीमेल लीड फाइनल कर ली गई है. प्रियंका चाहर चौधरी अगली नागिन बनने के लिए तैयार है. इस बीच अविनाश मिश्रा ने शो में काम करने पर रिएक्ट किया.
Naagin 7: एकता कपूर का सुपरनैचुरल शो नागिन के बीच काफी लोकप्रिय है. शो का 7वां सीजन कब आएगा, इसके इंतजार में फैंस कब से बैठे हुए हैं. कुछ समय से एकता दर्शकों को अपकमिंग सीजन को लेकर अपडेट्स दे रही. हाल ही में सुनने में आया कि नागिन 7 के लिए एक्ट्रेस को फाइनल कर लिया गया है. काफी समय से फैंस जानना चाहते थे कि इस सीजन कौन नागिन बनेगी. अब बिग बॉस 16 फेम एक्ट्रेस का नाम प्रियंका चाहर चौधरी का नाम फाइनल माना जा रहा है. इस बीच शो के मेल लीड के तौर पर अविनाश मिश्रा का नाम सामने आ रहा. उन्होंने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है.
नागिन 7 में काम करेंगे अविनाश मिश्रा?
अविनाश मिश्रा ने जूम संग एक इंटरव्यू में नागिन 7 में काम करने पर कहा, “मैं इसपर कमेंट नहीं कर सकता. नागिन 7 का ट्रेलर और प्रोमा अभी तक नहीं आया है. इसलिए मैं इसपर कुछ नहीं कह सकता. देखते है क्या होता है, आपको फिर बता चल जाएगा. अगर मुझे चांस मिलता है, तो मैं जरूर सुपरनैचुरल जॉनर एक्सप्लोर करना चाहूंगा. मैं वैम्पायर बनने के लिए तैयार हूं.”
अविनाश मिश्रा इस शो में आएंगे नजर
अविनाश मिश्रा शो ‘प्यार से बंधे रिश्ते’ में नजर आएंगे, जो यूट्यूब पर 7 अगस्त, 2025 से शुरू होगा. बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा निर्मित इस शो में अविनाश, रेयांश के किरदार में दिखेंगे. वह श्रद्धा सुर्वे और और दीपाली शर्मा के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शो रिश्तों और प्यार पर फोकस करेगा.
पिछले सीजन कौन बनी थी नागिन
एकता कपूर के शो नागिन 6 में तेजस्वी प्रकाश नजर आई थी और उन्होंने सिम्बा नागपाल, उर्वशी ढोलकिया और महक चहल के साथ स्क्रीन शेयर किया था. नागिन 6, 12 फरवरी, 2022 को शुरू हुआ था और 9 जुलाई, 2023 तक चला था.
यह भी पढ़ें– OTT Releases This Week: घर बैठे मिलेगा मस्ती का मजा, ओटीटी पर इस हफ्ते रिलीज हो रही ये धमाकेदार फिल्में और शो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










