Naagin 7: तुलसी का ऑन स्क्रीन बेटा लेगा ‘नागिन 7’ में एंट्री, कहा- यह सिर्फ फैंटेसी शो नहीं, इसमें इमोशन-पावर और मिथ भी हैं

Updated:
विज्ञापन
Naagin 7: तुलसी का ऑन स्क्रीन बेटा  लेगा ‘नागिन 7’ में एंट्री, कहा- यह सिर्फ फैंटेसी शो नहीं, इसमें इमोशन-पावर और मिथ भी हैं

Naagin 7: आकाशदीप सहगल ने नागिन 7 में अपने वापसी को लेकर खुलकर बात की है. एक्टर का कहना है कि यह फैसला किसी रणनीति का नहीं बल्कि सही समय और एकता कपूर के साथ पुराने भरोसे का है.

विज्ञापन

Naagin 7: टीवी के पॉपुलर सुपरनैचुरल शो नागिन 7 में प्रियंका चाहर मुख्य नागिन के किरदार में नजर आ रही हैं. इसी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. लंबे समय बाद पर्दे पर वापसी कर रहे हैं आकाशदीप सहगल. इस सीजन में मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगे. आकाशदीप ने एक इंटरव्यू में शो में अपनी एंट्री को कन्फर्म बताया है. उन्होंने कहा कि एकता कपूर से बातचीत के बाद उन्होंने शो में आने का फैसला लिया है.

नागिन 7 में आकाशदीप सहगल की बड़ी एंट्री

क्योंकि सास भी कभी बहू थी फेम एक्टर आकाशदीप सहगल अब लगभग 8 साल बाद नागिन 7 के साथ वापसी करने जा रहे हैं. आकाशदीप ने जूम के साथ इंटरव्यू में कहा, सबसे पहले तो यह बहुत रोमांचक शो है और साथ ही डॉउन टू अर्थ से जुड़ा हुआ भी महसूस होता है. नागिन की पहुंच बहुत बड़ी है, लेकिन मेरे लिए सबसे अहम चीज इसकी कहानी और एकता कपूर की समझ है. उन्हें बिल्कुल पता होता है कि किसी किरदार को कहानी में कब और कैसे लाना है. जब मुझसे संपर्क किया गया, तो यह किसी रणनीति से ज्यादा एक तरह का दोबारा तालमेल जैसा था. क्योंकि हमारे बीच पहले से अच्छा रिश्ता है और मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं.”

आकाशदीप सहगल ने नागिन 7 में काम करने पर कही ये बात

आकाशदीप सहगल ने आगे कहा, इतने सालों बाद नागिन का हिस्सा बनना मेरे लिए खास है. अगर आप मेरे से पूछे तो मैं यह कहूंगा कि इसका समय बिल्कुल सही लगा मैं किसी कमबैक के पीछे नहीं भाग रहा था, बल्कि सही तालमेल का इंतजार कर रहा था. जब एकता कपूर ने मुझसे बात की सबकुछ और प्लानिंग से ज्यादा सहज और स्वाभिक लगा. उनके अनुसार नागिन एक फैंटेसी शो नहीं है. इसमें इमोशन, पावर और मिथ भी है. जिससे वह हमेशा खुद को कनेक्ट कर पाएंगे.

नागिन 7 के कहानी में आएगा नया मोड़

नागिन 7 पहले से ही दर्शकों की मनपसंद शो है. अकाशदीप के एंट्री के बाद शो की कहानी में नया ट्वीस्ट आने की उम्मीद है. माना जा रहा उनका किरदार कहानी को और रोमांचक और मजबूत बनाएगी, हालांकि किरदार को लेकर अभी भी सस्पेंस बरकरार है. एक्टर आकाश सहगल ने अपने किरदार को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी है. उन्होंने बस इतना कहा कि उनका किरदार शो में अहम होगा और ऑडियंस को पसंद आएगा. मेकर्स ने भी इस किरदार को लेकर सस्पेंस बनाया हुआ है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola