ePaper

एक्‍ट्रेस मौनी राय की इन तसवीरों पर आया फैंस का दिल, बोले - गुलाब की पंखुड़ियों सी लाल...

Updated at : 09 Nov 2020 4:17 PM (IST)
विज्ञापन
एक्‍ट्रेस मौनी राय की इन तसवीरों पर आया फैंस का दिल, बोले - गुलाब की पंखुड़ियों सी लाल...

mouni roy shares beautiful photo actress bold and glamorous look making fans crazy diwali look viral on internet comments bud : टीवी और फिल्‍म एक्‍ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) अपनी खूबसूरत तसवीरों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं. वह सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं. अब नागिन (Naagin) एक्‍ट्रेस ने इंस्‍टाग्राम पर अपनी कुछ (Mouni Roy Bold Photo) तसवीरें शेयर की है जो तेजी से वायरल हो रही हैं. इन तसवीरों में रेड गाउन ड्रेस में मौनी रॉय हाथ में दीया लेकर पोज देती नजर आ रही हैं.

विज्ञापन

Mouni Roy Photo : टीवी और फिल्‍म एक्‍ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) अपनी खूबसूरत तसवीरों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं. वह सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं. अब नागिन (Naagin) एक्‍ट्रेस ने इंस्‍टाग्राम पर अपनी कुछ (Mouni Roy Bold Photo) तसवीरें शेयर की है जो तेजी से वायरल हो रही हैं. इन तसवीरों में रेड गाउन ड्रेस में मौनी रॉय हाथ में दीया लेकर पोज देती नजर आ रही हैं.

उन्‍होंने ओपन हेयर और हैवी मांग टीका से अपने लुक को कंप्‍लीट किया है. मौनी राय की सादगी लोगों को दीवाना बना रही हैं. एक यूजर ने लिखा,’ मैं खुद को भारतीय परिधान में सबसे ज्यादा पसंद करती हूं. मुझे इससे प्‍यार है. हमारे बुनकर और कारीगर हमारे राष्ट्रीय खजाने हैं. वे हमें आनन्दित करते रहे हैं, हमारे जीवन को रंगते रहे हैं और वर्षों तक हमारे घरों को रोशन करते रहे हैं.’

undefined

उन्‍होंने आगे लिखा,’ जैसा कि हम इन चुनौतीपूर्ण समय के माध्यम से नेविगेट करते हैं, यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम उन्हें और हमारे घर की बढ़ी हुई कपड़ा कंपनियों, प्रतिष्ठानों और डिजाइनरों का समर्थन करें.’ उनकी इन तसवीरों पर लोग जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा,’ लाल परी.’ एक और यूजर ने लिखा,’ आप बेहद स्‍टनिंग लग रही हैं.’ एक और यूजर ने लिखा,’ कितनी क्‍यूट लग रही हो मेरी नागिन.’ एक यूजर ने लिखा,’ गुलाब की पंखुड़ियों सी लाल…’

undefined

बता दें कि सुपरहिट टीवी सीरियल ‘नागिन’ से घर-घर में मशहूर होने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय ने अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘गोल्ड’ से बॉलीवुड में एंट्री किया था. अब उनकी फिल्म ‘लंदन कॉन्फिडेंशियल’ को लेकर काफी चर्चा हो रही है. फिल्म को लेकर मौनी रॉय काफी एक्साइटेड हैं. उन्होंने फिल्म में पहली बार रॉ एजेंट का काम किया है. इस फिल्‍म में उनके किरदार को बेहद पसंद किया गया.

Also Read: कंगना रनौत ने अमेरिका के नए राष्ट्रपति जो बाइडेन को कहा ‘गजनी’, बोलीं – एक साल भी नहीं टिक पाएंगे

गौरतलब है कि मौनी रॉय अपनी डांसिंग स्किल की वजह से जानी जाती हैं. ‘गली-गली…’ से लेकर ‘ओढ़नी…’ तक उनके कई हिट डांस नंबर्स हैं. मौनी अपने डांसिंग वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर भी करती हैं. हालांकि वह एक प्रशिक्षित डांसर नहीं है. उनकी मानें, तो डांस के प्रति उनका लगाव ही है, जो वो इतनी सहजता से डांस कर लेती हैं और उसे एन्जॉय करती हैं. मौनी सुरों की भी पक्की हैं, जबकि उन्होंने उसकी भी कोई ट्रेनिंग नहीं ली है, पर अगर उन्हें मौका मिले, तो वह सिंगिंग करने को भी तैयार हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola