Mika Singh ने प्राइवेट आइलैंड के साथ खरीदे 7 बोट और 10 घोड़े, वीडियो हो रहा वायरल, फैंस बोले- रियल किंग

Published by : Divya Keshri Updated At : 29 Sep 2022 7:24 AM

विज्ञापन

पंजाबी सिंगर मीका सिंह इस बार अपने किसी गाने को लेकर चर्चा में नहीं है. मीका ने प्राइवेट आइलैंड खरीदा है और इसका एक वीडियो उन्होंने पोस्ट किया है. इसपर यूजर्स ताबड़तोड़ कमेंट कर रहे है.

विज्ञापन

Mika Singh Private Island: बॉलीवुड और पंजाबी सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) के गानों का क्रेज फैंस के बीच बहुत ज्यादा है. मीका के गाने काफी जबरदस्त होते है, जो सबको झूमने पर मजबूर कर देते है. हाल ही में एक्टर ने अपना स्वंयवर रचाया था, जिसमें उन्होंने अपनी दुल्हनिया आकांक्षा पुरी को चुना था. इस बीच सिंगर ने प्राइवेट आइलैंड खरीदा है. इसका एक वीडियो उन्होंने पोस्ट किया है.

मीका सिंह का प्राइवेट आइलैंड

मीका सिंह प्राइवेट आइलैंड खरीद कर लाइमलाइट में आ गए है. सिंगर इस आईलैंड पर क्वालिटी टाइम बिता रहे है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया है. इसमें वो बोट चलाते दिख रहे है, जिनपर उनका नाम एमएस लिखा है. बोट के किनारे बॉडीगॉर्ड्स भी दिख रहे है और मीका बोट चलाते काफी खुश दिख रहे है. इस पोस्ट में बताया गया है कि सिंगर ने सात बोट और 10 घोड़े भी खरीदे है.

https://www.instagram.com/p/CjDnsEupNNJ/?hl=en

यूजर्स के कमेंट

मीका सिंह का ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. इसपर यूजर्स रिएक्ट कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, सर ये कौन सा आईलैंड है. एक यूजर ने लिखा, रियल किंग. एक और यूजर ने लिखा, सर थोड़ा और अपना आईलैंड दिखा दीजिए. इस पर सिंगर औऱ बिग बॉस फेम जान कुमार शानू ने कमेंट में फायर इमोजी बनाया.

Also Read: Anupamaa: अनुपमा और अनुज की संगीत सेरेमनी में शामिल होंगे मीका सिंह, पर्सनल लाइफ को लेकर किया ये खुलासा

मीका सिंह ‘स्वयंवर: मीका दी वोटी’

गौरतलब है की मीका सिंह ‘स्वयंवर: मीका दी वोटी’ (mika singh swayamvar) को लेकर सुर्खियों में थे. इसमें टॉप 3 में प्रांतिका दास और नीत महल और आकांक्षा पुरी थी. हालांकि मीका ने आकांक्षा को अपने हमसफर के रूप में चुना था. दोनों ने शो में एक-दूसरे को माला पहनाया था और शादी करने से पहले एक-दूसरे के साथ वक्त बिताने के लिए वक्त मांगा था. इसे होस्ट सिंगर शान ने किया था. इसमें कपिल शर्मा, हिना खान, रवीना टंडन और अन्य सेलेब्स नजर आए थे. इसकी शूटिंग जोधपुर में हुई थी.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola