Anupamaa: अनुपमा और अनुज की संगीत सेरेमनी में शामिल होंगे मीका सिंह, पर्सनल लाइफ को लेकर किया ये खुलासा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 May 2022 7:12 PM
सीरियल अनुपमा लगातार अपने दर्शकों को शानदार कहानी से बांधे हुए है. शो में जल्द ही अनुपमा और अनुज कपाड़िया शादी के बंधन में बंधने वाले हैं.
सीरियल अनुपमा लगातार अपने दर्शकों को शानदार कहानी से बांधे हुए है. शो में जल्द ही अनुपमा और अनुज कपाड़िया शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. दोनों की सगाई हो चुकी है और इनकी प्री-वेडिंग सेरेमनी चल रही है. पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, जानेमाने सिंगर मीका सिंह जल्द ही इस शो का हिस्सा होंगे.
रिपोर्ट के अनुसार, अनुपमा और अनुज के संगीत समारोह में शामिल होंगे और इसे एक शानदार रात बनाएंगे. शो में उन्हें दूल्हे अनुज कपाड़िया के दोस्त के रूप में पेश किया जाएगा. कथित तौर पर, संगीत विशेष एपिसोड के दौरान, शाह और कपाड़िया मीका सिंह के सुपरहिट गानों पर थिरकते नजर आयेंगे.
मीका सिंह ने अनुपमा के कलाकारों के साथ शूटिंग के अपने अनुभव को भी साझा किया और बताया कि कैसे सभी ने गायन और नृत्य का आनंद लिया. पिंकविला से खास बातचीत में कहा, “भारत में अभी सबसे बड़े शो ‘अनुपमा’ के सेट पर यह मेरे लिए एक अनूठा अनुभव था. सभी कलाकारों और क्रू मेंबर्स के सदस्यों ने अपने गर्मजोशी से स्वागत के साथ मुझे घर जैसा महसूस कराया. यह एक धमाके के साथ शुरू हुआ और हम रुकना नहीं चाहते थे. मुझे सबके साथ गाना और डांस करना अच्छा लगता है. दूल्हे के दोस्त की भूमिका निभाने से मैं अपनी शादी को लेकर उत्साहित हो गया. उम्मीद है, मुझे वह खास शख्स मिल जाएगा, जिसके साथ मैं हर पल को सेलिब्रेट कर सकूं. आप यह सब स्टार भारत पर मेरे नए शो ‘स्वयंवर – मीका दी वोहती’ में देखेंगे!”
Also Read: सलमान खान को किस करने पर बुरी तरह ट्रोल हुई शहनाज गिल, फैंस बोले- सिद्धार्थ शुक्ला को भूल भी…
मीका सिंह इनदिनों अपने स्वयंवर-आधारित रियलिटी शो मीका दी वोहती के लिए कमर कस रहे हैं. शो में पंजाबी सिंगर अपने लाइफ पार्टनर की तलाश करेंगे. इससे पहले मीका ने यह भी बताया कि वह किस तरह के जीवन साथी की तलाश में है. मीका सिंह ने कहा, “अभी तो शुरू हुआ है. मुझे एक बहुत ही सरल, बुद्धिमान और समझदार जीवनसाथी चाहिए. वह अच्छा खाना बना सकती है और अगर नहीं भी कर सकती है तो मैं उसे सिखा दूंगा. जहां तक शो में आने वाले मेरे पसंदीदा कंटेस्टेंट या बॉलीवुड सेलेब्स की बात है, इस बारे में मैं बाद में सोचूंगा. इसके बारे में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










