सलमान खान को किस करने पर बुरी तरह ट्रोल हुई शहनाज गिल, फैंस बोले- सिद्धार्थ शुक्ला को भूल भी…

शहनाज गिल हाल ही में अर्पिता खान की ईद की पार्टी में पहुंची. यहां उन्हें सलमान खान को किस और गले लगते देखा गया. जिसके बाद अब ट्रोलर्स ने एक्ट्रेस को ट्रोल करना शुरू कर दिया.
बिग बॉस 13 फेम और पंजाब की कैटरीना कैफ के नाम से मशहूर शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) अपनी मासूमियत से हर किसी का दिल जीतती है. एक्ट्रेस की हर अदाओं के फैंस दीवाने है. उनकी और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी को फैंस काफी ज्यादा पसंद करते थे. हालांकि उनके निधन के बाद कई टाइम ऐसा हुआ जब शहनाज पब्लिक में इमोशनल हो गई. ऐसे समय में फैंस ने एक्ट्रेस का जमकर साथ दिया. हाल ही में शहनाज गिल को अर्पिता खान और आयूष शर्मा की ईद पार्टी में स्पॉट किया गया.
इस पार्टी में शहनाज ब्लैक शरारा में दिखाई दी. शरारा में वह काफी खूबसूरत लग रही थीं. यहां उन्हें सलमान खान के साथ खास बॉन्ड शेयर करते हुए देखा गया. वे बार-बार सलमान को गले लग रही थी. किस कर रही थी. कभी उनके गर्दन पर तो कभी उनके हाथ पर, जिसके बाद ट्रोलर्स ने उन्हें उनकी हरकतों के लिए जमकर ट्रोल किया. कई ट्रोलर्स ने उन्हें कई भद्दे कमेंट्स किया.
शहनाज की इस वायरल विडियो ने सोशल मीडिया पर फैंस का ध्यान खींचा है और सना को सलमान के साथ उनके इस व्यवहार के लिए ट्रोल किया जा रहा है. एक यूजर ने कमेंट लिखा, “आज तो जलने वालो की रूह भी जल गई..लेकिन शहनाज ये किस तरह की हरकत कर रही है”. एक अन्य यूजर ने लिखा, “इसने और सलमान खान दोनों ने पी लिया है, जिसकी वजह से ऐसी छिछोरी हरकत कर रहे हैं”. वहीं एक फैन ने शहनाज के लिए अपनी चिंता दिखाते हुए लिखा, “क्षमा करें, लेकिन यह सामान्य नहीं लग रहा है, मुझे लगता है कि दोनों नशे में हैं. मैंने सना को इस तरह कभी नहीं देखा है, आशा है कि वह ठीक होगी”. एक अन्य नेटिजन ने टिप्पणी कि, “सिद्धार्थ शुक्ला के जाने के बाद अब सलमान खान से लिपट रही है…गोल्ड डिगर है सब के सब”.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










