मनीष मल्होत्रा की मां का निधन, अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे ऐश्वर्या-अभिषेक समेत ये सितारे

Updated at : 20 Mar 2026 7:57 AM (IST)
विज्ञापन
Manish Malhotra Mother Passes Away

Manish Malhotra Mother Passes Away

Manish Malhotra Mother Passes Away: मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की मां गरिमा मल्होत्रा का 94 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. अंतिम दर्शन के लिए ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन समेत कई बॉलीवुड सितारे पहुंचे. 20 मार्च को मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

विज्ञापन

Manish Malhotra Mother Passes Away: मशहूर फैशन डिजाइनर Manish Malhotra के घर इस वक्त गम का माहौल है. उनकी मां गरिमा मल्होत्रा का 19 मार्च को 94 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. इस खबर से बॉलीवुड और फैशन इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. मनीष अपनी मां के बेहद करीब थे और अक्सर उनके साथ अपनी तस्वीरें व यादें साझा करते रहते थे. खबर फैलते ही कई सेलेब्स मनीष के घर पहुंच रहे हैं और इस मुश्किल घड़ी में उनका साथ दे रहे हैं.

सेलेब्स ने जताया शोक

मनीष मल्होत्रा के घर कई फिल्मी सितारे उन्हें सांत्वना देने पहुंचे. इस दौरान सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी साथ नजर आए. इसके अलावा वरुण धवन अपनी पत्नी के साथ पहुंचे. एक्ट्रेस नुसरत भरूचा, मलाइका अरोड़ा और करिश्मा कपूर भी शोक व्यक्त करने के लिए पहुंचीं. अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन भी शोक जताने पहुंचे थे, वहीं संजय कपूर और करण टैकर ने भी मनीष के घर पहुंचकर उन्हें हिम्मत दी.

कब होगा अंतिम संस्कार?

मनीष मल्होत्रा की टीम की ओर से जारी आधिकारिक बयान में बताया गया कि उनकी मां का अंतिम संस्कार 20 मार्च को सुबह 10 बजे किया जाएगा. यह अंतिम संस्कार मुंबई के सांताक्रुज वेस्ट स्थित हिंदू श्मशान घाट में संपन्न होगा. बयान में गरिमा मल्होत्रा के जीवन को “कृतज्ञता और प्रेम से भरी एक प्रेरणादायक यात्रा” बताया गया, जिसने परिवार और आने वाली पीढ़ियों के लिए मजबूत विरासत छोड़ी है.

मनीष मल्होत्रा का करियर

मनीष मल्होत्रा देश के सबसे चर्चित फैशन डिजाइनर्स में गिने जाते हैं. उन्होंने बॉलीवुड के कई बड़े सितारों के लिए आइकॉनिक कॉस्ट्यूम डिजाइन किए हैं. खासकर उनके ब्राइडल कलेक्शन और ग्लैमरस डिजाइन्स को खूब पसंद किया जाता है. डिजाइनिंग के साथ-साथ मनीष फिल्म प्रोडक्शन में भी सक्रिय हैं और कई प्रोजेक्ट्स से जुड़े रहे हैं.

गरिमा मल्होत्रा के निधन से मनीष और उनके परिवार को गहरा आघात पहुंचा है. इस मुश्किल घड़ी में पूरा फिल्म और फैशन जगत उनके साथ खड़ा नजर आ रहा है.

यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर 2’ का क्लाईमैक्स देख फैंस कंफ्यूज, क्या आने वाला है पार्ट 3?

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola