Mahashivratri 2024: केदारनाथ से लेकर बाहुबली तक, महाशिवरात्रि पर एंजॉय करें ये 6 फिल्में, भगवान शिव होंगे खुश

Mahashivratri 2024: भगवान शिव के भक्तों के लिए महाशिवरात्रि सबसे बड़ा त्योहार है, उस दिन हर कोई उनकी पूजा करता है और व्रत रखता है. ऐसे में अगर आप भी शिवरात्रि कर रहे हैं, तो दिन भर शिव से जुड़ी कुछ फिल्में ओटीटी पर एंजॉय कर सकते हैं.
Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि के मौके पर बॉलीवुड की कई एसी फिल्में हैं, जो आपको शिव की शक्ति का अनुभव देगी. केदारनाथ से ब्रह्मास्त्र तक 6 फिल्में जो आप ओटीटी पर घर बैठे एंजॉय कर सकते हैं.

बाहुबली
साउथ सुपरस्टार प्रभास की ‘बाहुबली’ तो लगभग सभी ने देखी ही होगी. एक्टर इसमें शिव के परम भक्त के तौर पर नजर आए थे.

इस फिल्म से उनका एक सीन है, जो काफी फेमस हुआ था. जब उन्होंने अपने कंधों पर एक विशाल शिवलिंग उठाया था. फिल्म में भगवान शिव को समर्पित एक गाना भी है, जिसका नाम ‘कौन है वो’ है. आप इसे हॉटस्टार पर देख सकते है.

शिवाय
अजय देवगन की फिल्म ‘शिवाय’ 2016 में रिलीज हुई थी. फिल्म में अजय एक पर्वतारोही शिवाय के रोल में हैं. इसका निर्देशन भी अजय देवगन ने किया है. इसमें भगवान शिव की खामियों के साथ-साथ उनकी परोपकारिता को अच्छे से दिखाया गया है. इसका गाना , ‘बोलो हर हर’ भी काफी फेमस हुआ था. आप इसे अमेजन प्राइम पर देख सकते है.

केदारनाथ
इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक कपूर ने किया है और 2018 में इसे रिलीज किया गया था. यह मूवी ‘केदारनाथ’ के पवित्र शहर पर आधारित है, जो भगवान शिव को समर्पित है. इसमें 2013 की उत्तराखंड बाढ़ को दिखाया गया है. सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की इस मूवी को जी5 पर देख सकते है.

सैटेलाइट शंकर
इस फिल्म में सूरज पंचोली लीड रोल में है. पंचोली भगवान शिव से जुड़ी एक तकनीक का उपयोग करके अपने साथी जवानों को उनके प्रियजनों तक पहुंचा सकते हैं. आप इसे जी5 पर देख सकते है.

ब्रह्मास्त्र
यह फिल्म साल 2022 में रिलीज किया गया था. इसका निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया था. फिल्म में रणबीर कपूर शिव नाम के किरदार में है जिनके पास स्पेशल पॉवर्स हैं. आप इसे हॉटस्टार पर देख सकते है.
Read Also- Mahashivratri Mehndi Design: महाशिवरात्रि में लगाएं ये यूनिक मेहंदी डिजाइन, दिखेंगी बला की खूबसूरत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










