Maharashtra Assembly Election: बॉलीवुड इंडस्ट्री से इन स्टार्स ने डाला वोट, बोले- मतदान देश के लिए महत्वपूर्ण…

Published by : Ashish Lata Updated At : 20 Nov 2024 4:12 PM

विज्ञापन

Maharashtra Assembly Election: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार, राजकुमार राव, कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और रणवीर कपूर जैसे सेलेब्स महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में अपना वोट डालने के लिए पहुंचे. यहां उन्होंने जनता से वोट देने का आह्वान किया.

विज्ञापन

Maharashtra Assembly Election: महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान जारी है और यह शाम छह बजे तक जारी रहेगा. ऐसे में अभिनेता अक्षय कुमार, राजकुमार राव, शुभा खोटे, फिल्म निर्माता फरहान अख्तर, कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और रणवीर कपूर जैसे सेलेब्स ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

अक्षय कुमार और राजकुमार राव ने वोट देने के बाद कही ये बात

अक्षय कुमार ने वोट डालने के बाद संवाददाताओं से कहा, “सबसे अच्छी बात है मतदान केंद्र पर व्यवस्था अच्छी है, खासकर वरिष्ठ नागरिकों के लिए, वहां साफ-सफाई है. हर किसी को मतदान करना चाहिए.” ‘स्त्री 2’ के अभिनेता राव ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “लोकतंत्र में वोट देना हमारा अधिकार है, इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि हम घर से बाहर निकलें और मतदान करें. मैंने अपना कर्तव्य निभाया है. अब आपकी बारी है, कृपया मतदान करें, यह बहुत महत्वपूर्ण है.”

इन बॉलीवुड स्टार्स ने भी दिया वोट

न्यूज एजेंसी पीटीआई भाषा की रिपोर्ट के अनुसार, दिग्गज अदाकारा शुभा खोटे अपनी बेटी भावना बलसावर के साथ मतदान करने पहुंचीं. फरहान अख्तर और उनकी बहन जोया अख्तर ने भी मतदान के शुरूआती घंटों में अपने मताधिकार का प्रयोग किया. अभिनेता सोनू सूद ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया और कहा, “मतदान देश के लिए महत्वपूर्ण है. मतदान करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है, इसे छुट्टी के तौर पर न लें.” टीवी अभिनेत्री गौतमी कपूर ने कहा कि सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए चुनाव के दौरान अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करना महत्वपूर्ण है.

Also Read- जिंदगी की उलझन में फंस गया हूं… ऐश्वर्या राय संग तलाक की खबरों के बीच ये क्या बोले गए Abhishek Bachchan

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola