Maharani 3 OTT Release Date: हुमा कुरैशी की महारानी 3 इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज, नोट कर लें डेट
Published by : Ashish Lata Updated At : 29 Feb 2024 8:41 AM
Maharani 3 OTT Release Date: आखिरकार फैंस का इंतजार खत्म हुआ. सोनी लिव की पॉपुलर वेब सीरीज महारानी 3 जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने वाली है. आइये जानते हैं आप कब इसे फैमिली के साथ एंजॉय कर सकते हैं.
Maharani 3 OTT Release Date: हुमा कुरैशी की मोस्ट पॉपुलर वेब सीरीज महारानी 3 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में सोनी लिव ने राजनीतिक ड्रामा ‘महारानी’ के अपकमिंग सीजन के ओटीटी रिलीज की अनाउंसमेंट की.

यही नहीं ओटीटी प्लेटफॉर्म ने इसका ट्रेलर भी रिलीज किया था. जिसमें हुमा कुरेशी दमदार लुक में नजर आ रही थी. उनके लुक और डायलॉग्स की हर जगह तारीफ हो रही है.

ट्रेलर को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा करते हुए, सोनी लिव ने लिखा, “बंदूक कमजोर लोग चलते हैं, समझदार लोग दिमाग!” महारानी 3 में रानी का बदला देखें. #MaharaniS3 7 मार्च से Sony LIV#MaharaniOnSonyLIV पर स्ट्रीमिंग.

महारानी 3 का इंतजार कर रहे फैंस 7 मार्च से सोनी लिव पर इसे एंजॉय कर सकते हैं. बता दें कि वेब सीरीज के दोनों सीजन काफी पॉपुलर हुए थे.

Read Also- Aashram 4: बॉबी देओल की वेब सीरीज इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज, नोट कर लें तारीख
महारानी’ एक हिंदी भाषा की ड्रामा स्ट्रीमिंग टेलीविजन सीरीज है, जो 2021 में सुभाष कपूर द्वारा बनाई गई थी. निर्देशक करण शर्मा द्वारा निर्देशित पहला सीजन, इसके बाद रवींद्र गौतम के निर्देशन में सीजन 2 आया.

वेब सीरीज में हुमा कुरेशी मुख्य भूमिका में हैं, जिसमें सोहम शाह, अमित सियाल, कानी कुसरुति और इनामुलहक जैसे कलाकार शामिल हैं.

यह राजनीतिक नाटक 1990 के दशक के दौरान बिहार की विभिन्न घटनाओं से प्रेरणा लेता है, खासकर उस समय जब लालू प्रसाद यादव ने अपनी गृहिणी पत्नी राबड़ी देवी को अपने उत्तराधिकारी के रूप में नामित किया था.

सीजन 1, 1995 से 1999 तक फैला हुआ, रणवीर सेना, वामपंथी उग्रवादियों, नक्सली समूहों, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन, 1997 लक्ष्मणपुर बाथे नरसंहार जैसे वास्तविक जीवन की घटनाओं और पात्रों से संकेत लेता है.

सीजन 2 में, कहानी 1999 के मध्य की अवधि में सामने आती है और वास्तविक घटनाओं और व्यक्तित्वों से प्रेरणा लेती है. कहानी शिल्पी-गौतम मर्डर, साधु यादव, राजीव गोस्वामी, शिबू सोरेन, मोहम्मद शहाबुद्दीन, प्रशांत किशोर, इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (आई-पीएसी) और 2000 बिहार विधान सभा चुनाव जैसी घटनाओं पर आधारित है.
Read Also- Maharani 3 OTT Release: हुमा कुरैशी की महारानी 3 इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज, नोट कर लें डेट और टाइम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










