महाभारत के ‘कर्ण’ पंकज धीर का 68 की उम्र में निधन, कैंसर ने ली जान, आखिरी बार इस शो में आए थे नजर

Updated:
विज्ञापन
Pankaj Dheer Death

पंकज धीर का निधन, फोटो- इंस्टाग्राम

Pankaj Dheer Death: बी आर चोपड़ा के ‘महाभारत’ में कर्ण का किरदार निभाने वाले एक्टर पंकज धीर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. एक्टर ने कई शोज में काम किया था. उनकी उम्र 68 साल थी और कैंसर की वजह से उनका निधन हुआ.

विज्ञापन

Pankaj Dheer Death: बी आर चोपड़ा की ‘महाभारत’ आपको याद होगी. इसमें कर्ण की भूमिका में एक्टर पंकज धीर नजर आए थे. इस किरदार ने उन्हें काफी लोकप्रियता दी थी. एक्टर को लेकर बुरी खबर आ रही है. कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद आज उनकी सुबह 11:30 बजे निधन हो गया. इस खबर की पुष्टि उनके दोस्त फिरोज खान ने दी. एक्टर का अंतिम संस्कार आज शाम को होगा.

पंकज धीर का निधन

एक्टर निकितिन धीर के पिता पंकज धीर की उम्र 68 थी. CINTAA ने इंडिया टुडे के साथ एक बयान में उनके निधन की खबर की पुष्टि की. उन्होंने लिखा, “गहरे दुख के साथ हम आपको हमारे ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष और CINTAA के पूर्व माननीय महासचिव श्री पंकज धीर जी के 15 अक्टूबर 2025 को निधन की सूचना देते हैं. अंतिम संस्कार आज शाम 4:30 बजे पवन हंस के बगल में विले पार्ले (पश्चिम) मुंबई में किया जाएगा.” उन्होंने चंद्रकांता, बढ़ो बहू, देवों के देव…महादेव,सनम बेवफा, सड़क,जी हॉरर शो, बढ़ो बहू और कानून जैसे शोज में काम किया था. इसके अलावा उन्होंने तुमको ना भूल पाएंगे, अंदाज, बादशाह, सोल्जर जैसी मूवीज भी की थी. आखिरी बार वह ध्रुव तारा – समय सदी से परे और अजूनी में दिखे थे.

साल 1981 में एक्टिंग की दुनिया में पंकज धीर ने ली थी एंट्री

पंकज धीर ने साल 1981 में पूनम से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद वह सूखा, मेरा सुहाग, जीवन एक संघर्ष में काम किया था. कई शोज में काम करने के बाद उन्हें महाभारत में काम करने का मौका मिला, जिसमें वह कर्ण के रोल में नजर आए थे. इस किरदार ने उन्हें घर-घर में पॉपुलर कर दिया था.

पंकज धीर की पर्सनल लाइफ

पंकज धीर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनकी पत्नी का नाम अनीता है. उनके बेटे निकितन धीर है, जो फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हैं. इसके अलावा उनकी बहू कृतिका और पोती देविका भी परिवार में है. फिलहाल फैमिली वालों की ओर से उनके निधन को लेकर कोई बयान नहीं आया है.

यह भी पढ़ें– Kantara Chapter 1 में विनाशकारी राजा का किरदार निभाने पर गुलशन देवैया ने तोड़ी चुप्पी, कहा- यह एक ऐतिहासिक काल पर आधारित है

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola