Lal Salaam OTT Release: रजनीकांत की फिल्म इस दिन ओटीटी पर देगी दस्तक, नोट कर लें डेट

Updated:
विज्ञापन
Lal Salaam OTT Release

Lal Salaam OTT Release

Lal Salaam OTT Release: रजनीकांत, विष्णु विशाल और विक्रांत स्टारर तमिल स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा 9 फरवरी, 2024 को सिल्वर स्क्रीन पर हिट हुई. पिछले साल इस फिल्म के कई ओटीटी प्रीमियर की तारीखें थीं, लेकिन हर बार इसे टाल दिया गया. अब फाइनली मूवी की अपने डिजिटल डेब्यू के लिए तैयार है. आइये जानते हैं आप इसे कब और कहां देख सकते हैं.

विज्ञापन

Lal Salaam OTT Release: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की तमिल स्पोर्ट्स ड्रामा लाल सलाम को पिछले साल फरवरी में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली. इस मूवी से अभिनेता की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत ने नौ साल बाद निर्देशन में वापसी की थी. अब, लगभग एक साल बाद निर्माताओं ने आखिरकार लाल सलाम की ऑफिशियल ओटीटी रिलीज डेट अनाउंस कर दी है. आइये जानते हैं आप इसे कब और कहां देख सकते हैं.

इस ओटीटी पर रिलीज होगी लाल सलाम

रजनीकांत की लाल सलाम को दर्शक ईद अल-अजहा के अवसर पर 6 जून से सन एनएक्सटी पर एंजॉय कर सकते हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म ने रजनीकांत का एक दिलचस्प मोशन पोस्टर जारी किया और लिखा, “हमारे साथ बने रहें और अनुमान लगाएं कि इस बकरीद पर कौन स्क्रीन पर धमाल मचा रहा है?”

लाल सलाम की क्या है कहानी

लाल सलाम दो करीबी दोस्तों, थिरु और शम्सुद्दीन की कहानी है, जो मुरारबाद के प्रतिभाशाली क्रिकेटर हैं और अलग-अलग धार्मिक बैकग्राउंड के बावजूद एक मजबूत बंधन शेयर करते हैं. उनकी दोस्ती की परीक्षा तब होती है, जब एक राजनेता का बेटा चुनाव के दौरान उनकी प्रतिद्वंद्विता का फायदा उठाकर एक गरमागरम क्रिकेट मैच की शुरुआत करता है, जिससे उनके गांव में सांप्रदायिक तनाव पैदा हो सकता है.

लाल सलाम में कौन से स्टार्स है मौजूद

रजनीकांत के अलावा, फिल्म में विष्णु विशाल, विक्रांत, सेंथिल, जीविता, केएस रविकुमार और थम्बी रामैया भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं. लाइका प्रोडक्शंस की ओर से समर्थित, फिल्म को विष्णु रंगास्वामी ने लिखा था और एआर रहमान ने संगीत दिया था. इस बीच, रजनीकांत ने अपनी अगली प्रोजेक्ट, कुली की शूटिंग पूरी कर ली है. लोकेश कनगराज की ओर से निर्देशित यह फिल्म इस साल 14 अगस्त को बड़े पर्दे पर आएगी. इसमें नागार्जुन, सत्यराज, उपेंद्र राव, शिवकार्तिकेयन और श्रुति हासन भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं.

यह भी पढ़ें- sooraj pancholi :एक्टर ने कहा कभी भी शादीशुदा अभिनेत्रियों के साथ रोमांटिक सीन नहीं करूंगा

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola