Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: स्मृति ईरान ने शो के ब्लॉकबस्टर टीआरपी पर किया रिएक्ट

Published by : Ashish Lata Updated At : 08 Aug 2025 11:13 AM

विज्ञापन

Irani on Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: स्मृति ईरानी ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के रीबूट के साथ ऑफिशियल तौर पर छोटे पर्दे पर वापसी की है. एकता कपूर की ओर से निर्मित यह सीरियल बार 2000 में प्रसारित हुआ था और 2008 तक सफलतापूर्वक चला. अब, लगभग 25 साल बाद, इस शो को नई पीढ़ी के सामने फिर से पेश किया गया और टीआरपी चार्ट में इसने धमाल मचा दी.

विज्ञापन

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: लोकप्रिय अभिनेत्री और राजनीतिज्ञ स्मृति ईरानी ने क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 से तुलसी विरानी के रूप में टीवी पर जबरदस्त वापसी की. मिहिर और तुलसी को छोटे पर्दे पर देखकर फैंस इमोशनल हो गए. इस हफ्ते की आई टीआरपी रेटिंग में सीरियल ने अनुपमा और ये रिश्ता क्या कहलाता है जैसे शोज को पछाड़कर टॉप में अपनी जगह बना ली है. एक्ट्रेस ने इस ब्लॉकबस्टर टीआरपी पर बात की.

क्योंकि सास भी कभी बहू थी शो के ब्लॉकबस्टर टीआरपी पर क्या बोली स्मृति ईरानी

स्मृति ईरानी ने टाइम्स नाउ के साथ एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि वह ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2‘ की टीआरपी रेटिंग को लेकर चिंतित नहीं हैं, क्योंकि पहले सीजन में टीम ने कई बेंचमार्क सेट किए थे. उन्होंने यह भी कहा कि वह पूरी तरह से टीवी रेटिंग पर निर्भर नहीं हैं, क्योंकि ओटीटी पर भी यही होता है. उन्होंने कहा कि वह पहली बार खुद को ओटीटी पर देख रही हैं. उन्होंने बताया कि उनके शो की रेटिंग 31 थी और कोई भी सीरियल इस आंकड़े को नहीं छू पाया है.

क्योंकि सास भी कभी बहू थी के बारे में

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ का नया सीजन 29 जुलाई को रात 10:30 बजे स्टार प्लस पर प्रीमियर हुआ. बालाजी मोशन पिक्चर्स की ओर से निर्मित, इस डेली सोप में स्मृति ईरानी, शक्ति आनंद, केतकी दवे, हितेन तेजवानी, गौरी प्रधान और अमर उपाध्याय जैसे पुराने कलाकार वापस आ रहे हैं. इनके साथ शगुन शर्मा, अमन गांधी और रोहित सुचांती जैसे नए चेहरे भी हैं. पहले सीजन में लगभग 1,833 एपिसोड थे, जो इसे उस समय के सबसे लंबे समय तक चलने वाले शो में से एक बनाता था, लेकिन ‘क्योंकि 2’ में सीमित एपिसोड होने की बात कही जा रही है. शो को पहले हफ्ते 2.5 रेटिंग और इस हफ्ते 2.3 रेटिंग मिली है.

यह भी पढ़ें- Saiyaara: अनीत पड्डा ने फिल्म की ब्लॉकबस्टर सफलता पर अब जाकर तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे डर है कि आगे…

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola