Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Reboot: स्मृति ईरानी का फर्स्ट लुक लीक, तुलसी विरानी की वापसी ने मचाया तहलका

Updated:
विज्ञापन
Smriti Irani Fees for Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi

Smriti Irani Fees for Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Reboot: टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में स्मृति ईरानी को देखने के लिए फैंस सुपरएक्साइटेड हैं. अब अभिनेत्री का फर्स्ट लुक आउट हो गया है. वह तुलसी विरानी के रूप में लौट आई हैं. जी हां पहले लुक में स्मृति जरी बॉर्डर वाली मैजेंटा साड़ी पहने हुए नजर आईं. उन्होंने सिग्नेचर बड़ी लाल बिंदी, पारंपरिक मंदिर के गहने और काले मोतियों वाले मंगलसूत्र के साथ अपने लुक को पूरा किया.

विज्ञापन

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Reboot: अभिनेत्री-राजनेता स्मृति ईरानी एकता कपूर की ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के रीबूट में अपनी शानदार वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. यह शो जियो हॉटस्टार पर प्रसारित होगा. इसमें 2000 के डेली सोप के ज्यादातर ओरिजिनल कलाकार नजर आएंगे. इसी बीच फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ाते हुए स्मृति का पहला लुक सामने आया. शो के सेट पर तुलसी विरानी के रूप में तैयार अभिनेत्री की एक तस्वीर इंटरनेट पर छाई गई.

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 से स्मृति ईरानी का लुक वायरल

स्मृति ईरानी ने गोल्डन और सिल्वर रंग की कढ़ाई वाली मैजेंटा रंग की साड़ी पहनी हुई है. उनकी साड़ी का ड्रेप आपको 2000 के दशक की शुरुआत में वापस ले जाएगा. चेहरे पर मुस्कान और माथे पर चमकता सिंदूर के साथ उन्होंने लाल बिंदी, पारंपरिक मंदिर के गहने और काले मोतियों वाले मंगलसूत्र पहन रखा है.

क्योंकि सास भी कभी बहू थी के रीबूट को लेकर क्या बोली स्मृति ईरानी

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के रीबूट के बारे में बात करते हुए, निर्माता एकता कपूर ने अपना उत्साह व्यक्त किया और कहा, “जब हमने दो दशक पहले ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ बनाया था, तो हमने कभी नहीं सोचा था कि यह भारत की टेलीविजन विरासत का इतना महत्वपूर्ण हिस्सा बन जाएगा. इसमें तुलसी के सफर को ऐसे प्रारूप में प्रस्तुत करना है, जिसे आज के दर्शक नई आंखों से देख सकते हैं. JioHotstar पर इस पुरानी यादों से भरी यात्रा को लाने के लिए उत्साहित हैं.” क्योंकि सास भी कभी बहू थी का प्रीमियर पहली बार 2000 में हुआ था और इसका अंतिम एपिसोड 2008 में प्रसारित हुआ था. यह आज भी सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले टेलीविजन शो में से एक है.

यह भी पढ़ें- Panchayat Season 5 OTT Release: पंचायत 5 की रिलीज डेट अनाउंस, इस साल देगी दस्तक, नोट कर लें डेट

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola