Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: तुलसी- मिहिर की कहानी में नया ट्विस्ट, 200 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके इस दिग्गज एक्टर की हुई एंट्री

Jeetendra entry in Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: टीवी का आइकॉनिक शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी लिमिटेड सीरीज के रूप में लौट रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय फिर से तुलसी-मिहिर बनेंगे. अब शो में एक दिग्गज एक्टर की एंट्री होने वाली है.
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: टीवी जगत का पॉपुलर शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी फिर से वापस लौट रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि शो लिमिटेड सीरीज फॉर्मेट में पेश किया जाएगा. कहा जा रहा है कि स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय फिर से ‘तुलसी’ और ‘मिहिर विरानी’ के किरदार में दिखेंगे. शो को लेकर फैंस काफी उत्साहित है. ये भी कहा जा रहा है कि हितेन तेजवानी, गौरी प्रधान की भी शो में वापसी होगी. इस बीच ऐसा सुनने में आ रहा कि शो में दिग्गज एक्टर जितेंद्र की एंट्री होगी. हालांकि आधिकारिक पुष्टि बाकी है.
क्योंकि सास भी कभी बहू थी में होगी इस एक्टर की एंट्री
निर्माता एकता कपूर के पिता और दिग्गज एक्टर जितेंद्र क्योंकि सास भी कभी बहू थी के नये सीजन में दिखेंगे. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, मेकर्स ने अभी इसकी घोषणा नहीं की है, लेकिन अगर ऐसा होता है तो फैंस काफी खुश होंगे. उनकी उपस्थिति शो में यकीनन एक मैजिकल टच लेकर आएगा. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नये सीजन लिमिटेड होगा और इसमें सिर्फ 150 एपिसोड होंगे. इसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है.
जानें किस दिन से आएगा क्योंकि सास भी कभी बहू थी का नया सीजन
क्योंकि सास भी कभी बहू थी का नया सीजन 3 जुलाई 2025 से स्टार प्लस पर रात 10:30 बजे आएगा, ऐसा मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है. यह डेट इसलिए चुना गया है क्योंकि 25 साल पहले शो 2000 में इसी दिन इसी वक्त टेलीकास्ट हुआ था. साल 2000 में शो शुरु हुआ था और दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हो गया था. शोभा और एकता कपूर की ओर से बालाजी टेलीफिल्म्स के बैनर तले बना यह सीरियल 2008 में खत्म हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










