‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में हाई वोल्टेज ड्रामा, तुलसी-मिहीर ने लिया शादी का बड़ा फैसला

Updated:
विज्ञापन

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 6 May Spoiler

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है. तुलसी और मिहीर मंदिर में शादी करने का फैसला लेते हैं, जबकि रियो करण और नंदिनी को साथ देखकर चौंक जाता है. अब शो में रिश्तों के बीच नया ड्रामा देखने को मिलेगा.

विज्ञापन

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: ‘क्योंकि सास भी कभी बहु थी 2’ में इन दिनों लगातार बड़े ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं. Smriti Irani स्टारर यह शो टीआरपी में भी शानदार प्रदर्शन कर रहा है. आने वाले एपिसोड में रिश्तों के बीच उलझन, शक और इमोशनल ड्रामा दर्शकों को खूब एंटरटेन करने वाला है.

परी की शादी की खबर से टूटा अजय

शो में दिखाया जाएगा कि स्कूल के बाहर परी और अजय की मुलाकात होती है. बातचीत के दौरान परी अजय को बताती है कि जल्द ही तुलसी और मिहीर शादी करने वाले हैं और उसके बाद उसकी शादी आर्यन से होगी. यह बात सुनकर अजय पूरी तरह टूट जाता है. हालांकि परी उसे जिंदगी में आगे बढ़ने की सलाह देती है, लेकिन अजय पुराने पलों को याद कर भावुक हो जाता है.

जल्द निकली तुलसी और मिहीर की शादी की तारीख

दूसरी तरफ मिहीर शादी जल्दी कराने के लिए पंडित जी से जल्द मुहूर्त निकलवाने की कोशिश करता है. पंडित जी बताते हैं कि अगले दिन का मुहूर्त सबसे शुभ है. यह सुनते ही मिहीर खुश हो जाता है और शादी की तैयारियों में जुट जाता है. हालांकि तुलसी चाहती है कि शादी बेहद सादगी से हो. वह फैसला करती है कि शादी मंदिर में होगी, ठीक वैसे ही जैसे पहले हुई थी.

करण और नंदिनी को साथ देखकर चौंका रियो

एपिसोड में सबसे बड़ा ट्विस्ट तब आता है, जब करण और नंदिनी तुलसी के लिए साड़ी खरीदने एक स्टोर पहुंचते हैं. संयोग से उसी स्टोर में रियो भी अपनी मां नीयति के साथ मौजूद होता है. शॉपिंग के दौरान रियो की नजर करण और नंदिनी पर पड़ती है. दोनों को साथ देखकर उसके मन में शक पैदा हो जाता है.

रियो को याद आता है कि उसने पहले भी नंदिनी को करण के साथ देखा था. ऐसे में वह सोचने लगता है कि कहीं उसके पिता का किसी और महिला के साथ रिश्ता तो नहीं है.

नीयति को भी हुआ शक

स्टोर के बाहर नीयति की नजर भी करण की कार पर पड़ती है. वह देखती है कि कार में करण किसी महिला के साथ बैठा है. इसके बाद रियो और नीयति दोनों परेशान हो जाते हैं. जब नीयति फोन पर करण से सवाल करती है तो वह सफाई देते हुए कहता है कि वह अपनी क्लाइंट के साथ शॉपिंग करने आया था. हालांकि करण की इस बात से रियो पूरी तरह संतुष्ट नहीं होता और उसका शक और बढ़ जाता है.

यह भी पढ़ें: ‘भाई, मैंने आपका क्या बिगाड़ा है?’ बंगाल बीजेपी प्रमुख के बयान पर अनुपम खेर का मजेदार रिएक्शन

विज्ञापन
पुष्पांजलि

लेखक के बारे में

By पुष्पांजलि

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola