तुलसी के सामने रियो की सच्चाई आई सामने, करण ने किया खुलासा

Published by :Anushka Singh
Published at :28 Apr 2026 11:24 AM (IST)
विज्ञापन
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में आने वाला है जबरदस्त ट्विस्ट. करण के बेटे रियो का असली सच तुलसी के सामने आएगा.

विज्ञापन

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: मशहूर टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. कहानी में एक ऐसा मोड़ आया है जिसने तुलसी को पूरी तरह हिला कर रख दिया है. अब तक जिसे तुलसी करण का बेटा समझ रही थी. उसका असली सच जानकर तुलसी के पैरों तले जमीन खिसकने वाली है.

अंश के बेटे को देख सहम गई तुलसी

सीरियल में दिखाया गया है कि अंश का बेटा रियो अब सबके सामने आ चुका है. हालांकि करण ने उसे अपना नाम दिया है. लेकिन जब तुलसी का सामना रियो से होता है. तो वह उसे देखकर बुरी तरह डर जाती है. रियो की शक्ल और उसका अंदाज तुलसी को अतीत की याद दिला देता है. तुलसी घबराकर वहां से भाग जाती है और सड़क किनारे बैठकर पुराने जख्मों को याद करने लगती है. वह याद करती है कि कैसे अंश ने पूरे विरानी परिवार को परेशान किया था और उसे खुद अपने बेटे अंश को मारना पड़ा था.

करण सुनाएगा रियो और नियती की असली कहानी

जब तुलसी सड़क पर बैठी होती है, तब करण उसके पास पहुंचता है. तुलसी करण से रियो के बारे में सवाल करती है. तब करण बड़ा खुलासा करते हुए बताता है कि रियो उसका नहीं, बल्कि अंश का नाजायज बेटा है. करण बताता है कि सालों पहले न्यूयॉर्क में उसकी कार से नियती का एक्सीडेंट हो गया था. उस हादसे में नियती की याददाश्त चली गई थी. नियती अंश की प्रेमिका थी और रियो उन्हीं का बेटा है. याददाश्त जाने के बाद नियती करण को ही अपना पति मानने लगी और इस तरह करण ने रियो को अपना नाम दे दिया.

क्या विरानी परिवार अपनाएगा अंश के बेटे को?

इस सच को जानने के बाद तुलसी टूट जाती है. वहीं दूसरी तरफ मिहिर भी तुलसी की हालत को लेकर चिंतित है. घर में परी ने भी अपनी बेटी के भविष्य के लिए आगे बढ़ने और शादी करने का फैसला ले लिया है. जिससे मिहिर खुश है, लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब यह सच पूरे विरानी परिवार और खासकर नंदिनी के सामने आएगा तो क्या होगा.

यह भी पढ़ें: YRKKH: पोद्दार हाउस में अभीरा की एंट्री से बवाल, माधव ने खोला विद्या का राज

विज्ञापन
Anushka Singh

लेखक के बारे में

By Anushka Singh

Anushka Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola