ePaper

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: परी और अजय की कोर्टरूम टक्कर, तुलसी पर टूटा सवालों का पहाड़

Updated at : 22 Sep 2025 2:17 PM (IST)
विज्ञापन
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के ताजा एपिसोड में कोर्टरूम ड्रामा अपने चरम पर पहुंच गया. परी और अजय आमने-सामने आए, हेमंत और विकास ने अपने-अपने तर्क रखे. इसी बीच वकील ने तुलसी को गवाही के लिए बुलाया, जिसने पूरे परिवार को चौंका दिया.

विज्ञापन

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में हर दिन नए मोड़ देखने को मिल रहे हैं. शो के ताजा एपिसोड (21 सितंबर) में जहां एक ओर परी और अजय का कोर्टरूम क्लैश देखने को मिला, वहीं दूसरी ओर तुलसी को अचानक सवालों के घेरे में बुलाए जाने से पूरे परिवार में तनाव और बढ़ गया.

परी और तुलसी की टकराहट

एपिसोड की शुरुआत में परी तुलसी को बताती है कि उसने अजय से शादी सिर्फ मिहिर के कहने पर की थी. इस पर तुलसी साफ कहती है कि अगर ऐसा है तो उसे अजय से शादी ही नहीं करनी चाहिए थी. परी आगे कहती है कि अगर वह मिहिर की बात नहीं मानती, तो संपत्ति हाथ से चली जाती. यह सुनकर तुलसी खुद से सवाल करती है कि आखिर उसने परी की परवरिश में कहां कमी छोड़ दी। परी खुद को श्रेष्ठ मानकर चली जाती है, जबकि तुलसी को अजय के परिवार पर दया आती है.

नवरात्रि पर तुलसी की प्रार्थना

अगले दिन नवरात्रि की शुरुआत पर तुलसी पूजा में बैठती है और भगवान से शक्ति मांगती है कि वह अपने परिवार का सहारा बन सके. इस बीच हेमंत ऑफिस जाने से पहले परी को समझाते हैं कि उसे शांत और संयमित रहना होगा. परी कहती है कि उसे किसी से डर नहीं लगता.

कोर्टरूम ड्रामा

कोर्ट में हेमंत विरानी परिवार का पक्ष रखते हैं, जबकि अजय के परिवार की ओर से विकास वकील के रूप में खड़े होते हैं. हेमंत अजय से पूछते हैं कि क्या उसने परी को मारा था. अजय मान लेता है कि उसने हाथ उठाया, लेकिन चोट नहीं पहुंचाई. हेमंत सबूत के तौर पर परी की घायल तस्वीर पेश करते हैं, जिसे विकास नकली बताते हैं. विकास फिर परी के पुराने रिश्ते का मुद्दा उठाते हैं.

मिहिर इस बीच परी का समर्थन करते हैं, जबकि नैना उन्हें संयम बरतने की सलाह देती है. हेमंत अदालत से गुहार लगाते हैं कि ऐसा फैसला दिया जाए जो महिलाओं पर अत्याचार करने वालों के लिए उदाहरण बने. तभी विकास अचानक तुलसी को गवाही के लिए बुलाते हैं, जिससे सभी हैरान रह जाते हैं.

यह भी पढ़ें: Anupama Spoiler: अनुपमा के गुस्से से कांपेंगे तोषु और ख्याति, शाह हाउस में मचने वाला है बड़ा बवाल

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola