Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: रणविजय से बचने के लिए तीसरी शादी करेगी परी, मिहिर की जिंदगी पर मंडराया खतरा, बापजी से मदद मांगेगी तुलसी

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के आने वाले एपिसोड्स में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा. रणविजय के जुल्मों से परेशान परी तीसरी शादी का बड़ा फैसला ले सकती है, वहीं मिहिर की जिंदगी पर भी संकट मंडरा रहा है. बिजनेस में नुकसान और मिहिर के एक्सीडेंट से तुलसी पूरी तरह टूट जाएगी.
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ एक बार फिर दर्शकों को बड़े ट्विस्ट देने वाला है. आने वाला एपिसोड्स तुलसी और मिहिर की जिंदगी को पूरी तरह हिला कर रख देगा. अब तक आपने देखा कि कोर्ट केस खत्म हो चुका है और परी को लगा था कि रणविजय से तलाक लेकर वह चैन की सांस ले पाएगी. लेकिन कहानी यहां खत्म नहीं होती. रणविजय पहले से ही अगली चाल चलने की तैयारी में था. वह अपनी बेटी गरिमा को ढाल बनाकर परी की जिंदगी को फिर से मुश्किल बना देता है.
परी को हुआ तुलसी पर भरोसा
कस्टडी मिलते ही रणविजय का असली चेहरा सामने आने लगता है और वह परी को मानसिक रूप से परेशान करने लगता है. इस मुश्किल समय में मिहिर अपनी बेटी का साथ देता है, लेकिन परी को मजबूरी में रणविजय के साथ रहने का फैसला लेना पड़ता है. इसी बीच तुलसी परी की मदद करती है, तो पहली बार परी का दिल सच में पिघलता है. वह तुलसी को अपनी सगी मां मानने लगती है. यह पल तुलसी के लिए भी खास होता है, क्योंकि लंबे समय बाद उसे परी का भरोसा मिलता है. मिहिर भी तुलसी पर भरोसा जताने की कोशिश करता है, लेकिन पुराने दर्द अब भी दोनों के बीच दीवार बन हुए हैं.
बेटी के लिए रणविजय के साथ रहती है परी
तुलसी चाहकर भी मिहिर के करीब नहीं जा पाती और यह मिहिर को अंदर से तोड़ने लगती है. घर और बिजनेस की टेंशन के बीच मिहिर खुद को अकेला महसूस करने लगता है. दूसरी तरफ, अपनी बेटी गरिमा के लिए परी रणविजय के जुल्म सहने को मजबूर होती है. तलाक के बाद भी रणविजय का साया उसका पीछा नहीं छोड़ता. ऐसे में परी एक बड़ा और चौंकाने वाला फैसला लेने वाली है. खबर है कि रणविजय से हमेशा के लिए छुटकारा पाने के लिए परी अपने पहले पति अजय के साथ तीसरी बार शादी करने का मन बना लेती है. जैसे ही रणविजय को इस बात की भनक लगती है, वह बुरी तरह बौखला जाता है.
मिहिर का होगा भयानक एक्सीडेंट
इधर मिहिर को जब पता चलता है कि उसकी कंपनी बिकने वाली है, तो वह पूरी तरह टूट जाता है. दुख और गुस्से में मिहिर शराब का सहारा ले लेता है और उसका भयानक एक्सीडेंट हो जाता है. जैसे ही तुलसी को यह खबर मिलती है, वह भागी-भागी अस्पताल पहुंचती है. मिहिर की हालत देखकर तुलसी खुद को संभाल नहीं पाती और उसकी आंखों से आंसू बहने लगते हैं. वहीं नॉयना भी वहां पहुंचकर अपना अलग ड्रामा शुरू कर देती है. आखिर में तुलसी एक बार फिर मिहिर की ढाल बनकर खड़ी होती है और मदद के लिए बापजी के पास जाती है और पूरी सच्चाई उनके सामने रख देती है.
ये भी पढ़ें: TRP Report Week 3: तुलसी और अनुपमा से छिन गई कुर्सी, इस नए शो ने नंबर वन पर बनाई जगह, देखें टॉप 5 सीरियल की लिस्ट
ये भी पढ़ें: Anupama: अनुपमा के गुस्से से हिला इंटरनेट, ‘घुमा-घुमाकर मारूंगी’ डायलॉग पर दर्शकों ने पीटा माथा, वायरल हुआ वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shreya Sharma
श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




