ePaper

Anupama: अनुपमा के गुस्से से हिला इंटरनेट, 'घुमा-घुमाकर मारूंगी' डायलॉग पर दर्शकों ने पीटा माथा, वायरल हुआ वीडियो

Updated at : 30 Jan 2026 10:28 AM (IST)
विज्ञापन
Anupama

अनुपमा के गुस्से से हिला इंटरनेट

Anupama: अनुपमा के हालिया एपिसोड में रुपाली गांगुली का गुस्से से भरा धमाकेदार डायलॉग सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. ‘घुमा-घुमाकर मारूंगी’ वाली धमकी पर दर्शक मजेदार रिएक्शन और मीम्स शेयर कर रहे हैं.

विज्ञापन

Anupama: टीवी की दुनिया का सबसे पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. हाल ही में एक एपिसोड में अनुपमा का गुस्सा ऐसा फूटा कि उसका डायलॉग सुनकर लोग हैरान हो गए और हंसी से लोटपोट करने लगे. कहानी में अनुपमा अपनी बचपन की दोस्त रजनी देसाई पर बुरी तरह भड़क जाती है. रजनी की हरकतें इतनी घटिया होती हैं कि अनुपमा का सब्र टूट जाता है. वह सीधे रजनी के घर पहुंच जाती है और गुस्से में ऐसा धमाकेदार डायलॉग बोलती है, जो अब इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है.

रजनी की चटनी बनाएगी अनुपमा

इस सीन में अनुपमा चाकू लेकर रजनी को चेतावनी देने जाती है कि अगर उसने उसकी बेटियों को परेशान किया, तो अंजाम बहुत बुरा होगा. इसके बाद अनुपमा रजनी को बालों से पकड़कर, घसीटकर, दौड़ा-दौड़ाकर, जूते-चप्पलों से मारने तक की धमकी दे देती है. इतना ही नहीं, वह यह भी कहती है कि इतना मारेगी कि दर्द भी कन्फ्यूज हो जाएगा कि किस चोट पर ध्यान दें. अनुपमा के इस लंबे और तीखे डायलॉग ने लोगों को बॉलीवुड के मशहूर एक्शन हीरो सनी देओल की याद दिला दी. सोशल मीडिया पर लोग मजाक में लिख रहे हैं कि अगर यह डायलॉग सनी देओल सुन लें, तो उनकी भी टांगें कांप जाएंगी. 

यूजर्स के रिएक्शन

इस क्लिप को जैसे ही इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया, वैसे ही मीम्स और मजेदार कमेंट्स की बाढ़ आ गई. किसी ने लिखा कि उसने कभी अनुपमा नहीं देखा, लेकिन इतना गुस्सा देखकर अब शो देखने का मन हो गया. एक यूजर ने मजाक में लिखा कि जब मैथ्स में 2 नंबर आते हैं, तो उसकी मां का रिएक्शन बिल्कुल ऐसा ही होता है. वहीं एक फॉलोअर ने यशराज मुखाटे को टैग करते हुए कहा कि इस डायलॉग का म्यूजिकल वर्जन आना चाहिए.

बता दें, कहानी में रजनी देसाई बार-बार अनुपमा की बेटियों परी और ईशानी को परेशान करवाती है और उनके पीछे गलत लोग लगवा देती है. अनुपमा वक्त रहते अपनी बेटियों को बचा लेती है, लेकिन इसके बाद वह रजनी को सबक सिखाने उसके घर पहुंचती है. वहीं से यह पूरा धमाकेदार सीन शुरू होता है.

ये भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: परिवार को बर्बाद करने की धमकी देगा गौतम, कोर्ट में बढ़ेंगी परी की मुश्किलें, शांति निकेतन लौटेगी तुलसी

विज्ञापन
Shreya Sharma

लेखक के बारे में

By Shreya Sharma

श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola