Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: केस जीतते ही परी की जिंदगी नर्क बनाएगा रणविजय, मिहिर के एक्सीडेंट से उजड़ने वाला है तुलसी का सुहाग?

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में मिहिर की हालत बिगड़ने वाली है. भयानक एक्सीडेंट और बिजनेस के लॉस के बीच तुलसी की जिंदगी पूरी तरह बदल सकती है.
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ एक बार फिर बड़े तूफान की ओर बढ़ रहा है. कहानी इस वक्त ऐसे मोड़ पर पहुंच गई है, जहां हर एपिसोड के साथ नया झटका मिलने वाला है. अब तक आपने देखा कि परी गौतम की चालों के चलते तलाक का केस हार जाती है. रणविजय गौतम के साथ मिलकर जीत का जश्न मनाता है, जबकि तुलसी टूटकर बिखर जाती है और अपने आंसू छुपाती नजर आती है. इसी बीच कहानी में एक और बड़ा मोड़ आता है. गौतम वापस लौटने का फैसला करता है, लेकिन जाने से पहले नॉयना को जमकर जलील करता है.
मिहिर को लगेगा सबसे बड़ा सदमा
आने वाले एपिसोड में सबसे बड़ा झटका मिहिर को तब लगेगा, जब उसे पता चलेगा कि उसका बिजनेस पूरी तरह डूब चुका है. हालात ऐसे बन जाएंगे कि मिहिर को अपनी कंपनी बेचनी पड़ेगी. यह खबर मिहिर के लिए किसी सदमे से कम नहीं होगी. लेकिन इन मुश्किल हालात में भी मिहिर को लगता है कि तुलसी ही है, जो किसी न किसी तरह उसे और उसके बिजनेस को बचा सकती है. मिहिर का तुलसी पर इतना भरोसा देख नॉयना का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाएगा. नॉयना को समझ आ जाएगा कि अब शांति निकेतन में उसकी कोई खास जगह नहीं बची है. इसी कारण वह मिहिर से धीरे-धीरे खुद को अलग करने लगेगी.
मिहिर का होगा दर्दनाक एक्सीडेंट
वहीं दूसरी तरफ, जैसे ही मिहिर की हालत बिगड़ती है, गौतम भी गायब हो जाता है. मिहिर की बर्बादी में उसका कोई साथ नहीं देता. उधर रणविजय एक बार फिर अपनी असलियत दिखाता है और बेटी के नाम पर परी को सताने लगता है. वह परी को उसकी ही बेटी से मिलने से रोक देता है, जिससे परी अंदर ही अंदर टूट जाती है. इसके बाद अब कहानी में सबसे बड़ा और दर्दनाक मोड़ आने वाला है. खबरों के मुताबिक, जल्द ही मिहिर का एक भयानक एक्सीडेंट होगा. इस हादसे में मिहिर बुरी तरह घायल हो जाएगा. जब यह खबर तुलसी तक पहुंचेगी, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी.
इलाज के समय हालात इतने बिगड़ सकते हैं कि मिहिर की जान चली जाए. अगर ऐसा होता है, तो तुलसी की जिंदगी पूरी तरह बदल जाएगी. कहा जा रहा है कि तुलसी रातों-रात विधवा हो सकती है. मिहिर के जाने के बाद पूरे परिवार की जिम्मेदारी तुलसी के कंधों पर आ जाएगी.
ये भी पढ़ें: Anupama: अनुपमा के गुस्से से हिला इंटरनेट, ‘घुमा-घुमाकर मारूंगी’ डायलॉग पर दर्शकों ने पीटा माथा, वायरल हुआ वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shreya Sharma
श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




