ePaper

Kundali Bhagya Written Update: कृतिका की शादी में प्रीता इस बात को लेकर परेशान, शर्लिन- माहिरा ने बनाया नया प्लान

Updated at : 08 Jan 2021 6:38 AM (IST)
विज्ञापन
Kundali Bhagya Written Update: कृतिका की शादी में प्रीता इस बात को लेकर परेशान, शर्लिन- माहिरा ने बनाया नया प्लान

Kundali Bhagya Written Update: सीरियल 'कुंडली भाग्य' (Kundali Bhayga) में इन दिनों फुल ऑन ड्रामा दर्शकों को देखने मिल रहा है. प्रीता कृतिका और अक्षय की शादी की तैयारी में जुटी हुई है. इधर प्रीता को अक्षय को लेकर शक होगा. वहीं, माहिरा औऱ शर्लिन प्रीता को लूथरा हाउस से निकालने के लिए नया प्लान बना रही है.

विज्ञापन

Kundali Bhagya Written Update: सीरियल ‘कुंडली भाग्य’ (Kundali Bhayga) में इन दिनों फुल ऑन ड्रामा दर्शकों को देखने मिल रहा है. प्रीता कृतिका और अक्षय की शादी की तैयारी में जुटी हुई है. इधर प्रीता को अक्षय को लेकर शक होगा. वहीं, माहिरा औऱ शर्लिन प्रीता को लूथरा हाउस से निकालने के लिए नया प्लान बना रही है.

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अक्षय शर्लिन को बताता है कि प्रीता उसपर शक कर रही है. ये बात शर्लिन माहिरा को बताती है. माहिरा खुश हो जाती है ये सुनकर. वो कहती है कि अक्षय को वो अब इतना भड़का देगी कि कृतिका और उसकी शादी ही टूट जाए. शादी टूटने का सारा इल्जाम प्रीता पर आ जाएगा.

इस एपिसोड में करण और प्रीता के बीच रोमांटिक सीन भी देखने को मिलेगा. दोनों को रोमांस करते देख करीना बुआ देख लेती है और उसे खूब सुनाती है. प्रीता कहती है कृतिका की शादी की जिम्मेदारी उसकी है और वो इसे अच्छे से पूरा करेगी. इधर प्रीता अक्षय के बारे में बात करने के लिए अपनी मां सरला के घर जाती है.

Also Read: Kundali Written Episode : करण को प्रीता ने रोका माहिरा का सच लूथरा हाउस में सबको बताने से, करीना बुआ को सताने लगा ये डर

प्रीता सरला औऱ सृष्टि को बताती है कि उसने अक्षय को किसी औऱ औरत के साथ देखा था. जब इस बारे में उसने अक्षय से पूछा तो उसने बात बदल दी थी. प्रीता कहती है कि कृतिका उसकी बहन जैसी है इसलिए वो नहीं चाहती कि उसकी शादी किसी गलत लड़के से हो. सरला प्रीता को समझाती है कि जब तक अक्षय के खिलाफ उसे ठोस सबूत नहीं मिल जाता, तब तक वो किसी से कुछ ना कहें.

प्रीता कहती है कि वो अक्षय की सच्चाई पता करके रहेगी. पिछले एपिसोड में आपने देखा कि प्रीता कृतिका के साथ शॉपिंग पर जाने वाली होती है, तो घर के सारे लोग प्रीता की तारीफ करते है. ये देखकर माहिरा चिढ़ जाती है. प्रीता के जाने के बाद करण माहिरा से पूछता है कि वो मनाली में क्या कर रही थी. करण का ये सवाल सुनकर माहिरा चौंक जाती है.

Posted By : Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola