ePaper

Kundali Bhagya Written Update : कृतिका और पृथ्वी की शादी से हैरान लूथरा परिवार, करण ने उठाया ये कदम

Updated at : 23 Feb 2021 8:20 AM (IST)
विज्ञापन
Kundali Bhagya Written Update : कृतिका और पृथ्वी की शादी से हैरान लूथरा परिवार, करण ने उठाया ये कदम

Kundali Bhagya Written Update : कुंडली भाग्य (Kundali Bhagya) में दर्शकों को फुल ऑन ड्रामा देखने को मिल रहा है. प्रीता को करण लूथरा हाउस लेकर आ जाता है. करण सरला से वादा करता है कि वो उसका हमेशा यकीन करेगा. करीना प्रीता को देखकर बिल्कुल खुश नहीं होती. इधरा माहिरा भी प्रीता को देखकर काफी शॉक्ड हो जाती है. उसे लगा था कि वो प्रीता को वापस लेकर नहीं आने वाला.

विज्ञापन

Kundali Bhagya Written Update : कुंडली भाग्य (Kundali Bhagya) में दर्शकों को फुल ऑन ड्रामा देखने को मिल रहा है. प्रीता को करण लूथरा हाउस लेकर आ जाता है. करण सरला से वादा करता है कि वो उसका हमेशा यकीन करेगा. करीना प्रीता को देखकर बिल्कुल खुश नहीं होती. इधरा माहिरा भी प्रीता को देखकर काफी शॉक्ड हो जाती है. उसे लगा था कि वो प्रीता को वापस लेकर नहीं आने वाला.

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि कृतिका पृथ्वी से शादी कर लेती है. जब दोनों लूथरा परिवार आते है तो हर कोई उन्हें देखकर चौंक जाता है. हर किसी के पैरों के तले से जमीन खिसक जाती है. करण कृतिका पर काफी गुस्सा होता है और उससे ऐसा करने की वजह पूछता है. कृतिका कहती है कि अक्षय के बाद पृथ्वी ने उसका हाथ थामा.

पृथ्वी कहता है कि वो इस घर का दामाद नहीं जमाई बनकर आया है. करण बहुत गुस्सा होता है. साथ ही घरवाले भी. करण उसपर हाथ उठाने जाता है तो कृतिका उसे रोक लेती है ये कहते हुए कि वो उसका पति है. करण कहता है कि एक चोर से बचने के बाद तूने दूसरे चोर से शादी कर ली. वहीं करीना बुआ शॉक्ड के कारण कुछ कह नहीं पाती. इधर प्रीता भी उसे देखकर बुरी तरह से चौंक जाती है.

Also Read: Kundali Bhagya Written Update : इस वजह से प्रीता ने पृथ्वी से कही अपनी दिल की बात, अब आगे होने वाला है ये…

पिछले एपिसोड में आपने देखा कि पृथ्वी प्रीता से कहता है कि वो करण को उन दोनों के बीच नहीं आने देगा. पृथ्वी कहता है कि वो उससे बहुत प्यार करता है और आज वेलेंटाइन डे पर उससे मिलने के लिए लूथरा हाउस आ रहा है. ये सुनकर प्रीता घबरा जाती है. पृथ्वी कहता है कि वो तैयार रहें क्योंकि वो बैंड, बाजा, बारात लेकर उसे लेने के लिए आ रहा है.

Also Read: हिना खान ने ऑफ शोल्‍डर ड्रेस में कराया बोल्‍ड फोटोशूट, ‘तूफानी सीनियर’ की इन अदाओं पर आया फैंस का दिल, Viral Photos

इधर करण अपने दिल की बात कहने के लिए प्रीता को फोन करता है लेकिन उसका फोन बिजी आता है. प्रीता सारी बात सृष्टि को बताती है. सृष्टि उसे समझाती है कि ऐसा कुछ नहीं होने वाला. वो बस उसे डराने के लिए ऐसा कह रहा है. ऑफिस में करण का मन प्रीता के बिना नहीं लगता. वो उससे मिलने के लिए अपना काम छोड़कर घर चला जाता है.

Also Read: करिश्मा तन्ना रेड ड्रेस में दिखीं काफी बोल्ड, ‘बेडरूम’ फोटोशूट से सोशल मीडिया पर लगा चुकी है आग

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola