Kundali Bhagya Upcoming Episode : अक्षय और रुचिका का ये सच आया सबके सामने, प्रीता को हुआ अपनी गलती का एहसास!

Author Divya Keshri|Edited by Prabhat Khabar
Updated:
विज्ञापन

Kundali Bhagya Upcoming Episode : सीरियल 'कुंडली भाग्य' (Kundali Bhayga) मोस्ट पॉपुलर शोज में से एक है. जारी ट्रैक के अनुसार, प्रीता अक्षय को रुचिका के साथ देख लेती है और ये बात बताने के लिए वो कृतिका के पास जाती है. इधर सृष्टि अक्षय का फोन चुरा लेती है, ताकि उसके फोन से कुछ उसके बारे में पता चल सकें.

विज्ञापन

Kundali Bhagya Upcoming Episode : सीरियल ‘कुंडली भाग्य’ (Kundali Bhayga) मोस्ट पॉपुलर शोज में से एक है. जारी ट्रैक के अनुसार, प्रीता अक्षय को रुचिका के साथ देख लेती है और ये बात बताने के लिए वो कृतिका के पास जाती है. इधर सृष्टि अक्षय का फोन चुरा लेती है, ताकि उसके फोन से कुछ उसके बारे में पता चल सकें.

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि प्रीता कृतिका को अपने साथ चलने के लिए कहती है, ताकि वो अक्षय औऱ कृतिका को एक साथ पकड़ पाए. प्रीता उससे कहती है कि अक्षय उसे धोखा दे रहा है. ये सुनकर वो थोड़ा हैरान हो जाती है. कृतिका को प्रीता अपने साथ लेकर गेस्ट रूम आती है और उनके पीछे-पीछे करण भी आता है.

अक्षय उन सबके आने से पहले ही रुचिका को छुपा देता है. वहां जाने पर सबको अक्षय के अलावा कोई नहीं मिलता. प्रीता अक्षय से पूछती है कि वो लड़की कहां है. प्रीता उससे लगातार उस लड़की के बारे में सवाल करती है. इसपर अक्षय का रिएक्शन ऐसा होता है कि वो इस बारे में कुछ जानता ही नहीं. अक्षय कृतिका को समझाता है कि ऐसा कुछ नहीं है.

Also Read: Kundali Bhagya Written Update : सृष्टि ने चुराया अक्षय का फोन, कृतिका की शादी से पहले प्रीता के सामने आया इतना बड़ा सच

वहीं करण से वो कहता है कि आप देख रहे है ना मुझपर कितना गंदा इल्जाम लग रहा है. अक्षय बताता है कि रुचिका आई थी औऱ वेडिंग गिफ्ट देकर चली गई. वो नाराज थी कि क्योंकि हमने उसे बिना बताए शादी करने का प्लान बना लिया. कृतिका सबको बताती है कि रुचिका उन दोनों की कॉमन फ्रेंड है. ये सब सुनकर प्रीता सृष्टि से कहती है कि अक्षय बुरा इंसान नहीं है.

Also Read: PHOTOS : स्टाइलिश आउटफिट में बेहद हॉट दिख रही हैं हिना खान, अपनी बोल्ड तसवीर से इंटरनेट पर छाईं एक्ट्रेस

पिछले एपिसोड में आपने देखा कि सृष्टि प्रीता से कहती है कि अक्षय की सच्चाई पता करने का एक ही तरीका है कि उसका फोन हमलोग ले ले, जिससे बहुत कुछ मालूम चल सकता है. सृष्टि किसी तरह अक्षय का फोन ले लेती है औऱ वहां से चली जाती है. इधर प्रीता अक्षय को रूचिका के साथ देख लेती है औऱ कृतिका को बताने चली जाती है.

Also Read: सपना चौधरी ने ‘बदली बदली’ गाने पर किया धांसू डांस, आप भी देखिए देसी क्वीन का सुपरहिट VIDEO

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola