ePaper

Kundali Bhagya Upcoming Episode : करीना बुआ ने करण से बोला इतना बड़ा झूठ, माहिरा को जाना होगा लूथरा हाउस से बाहर

Updated at : 05 Jan 2021 12:02 PM (IST)
विज्ञापन
Kundali Bhagya Upcoming Episode : करीना बुआ ने करण से बोला इतना बड़ा झूठ, माहिरा को जाना होगा लूथरा हाउस से बाहर

Kundali Bhagya Upcoming Episode : सीरियल 'कुंडली भाग्य' (Kundali Bhayga) में दर्शकों को नया ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है. जारी ट्रैक के अनुसार, प्रीता लूथरा हाउस में सबको बताती है कि अक्षय कृतिका से शादी करना चाहता है और शादी की बात करने वो घर आने वाला है. ये बात सुनकर सब कोई काफी खुश हो जाते है. करीना बुआ प्रीता से अच्छे तरीके से बात करती है क्योंकि उन्हें डर सता रहा है कि कही प्रीता उसका राज सबको ना बता दें.

विज्ञापन

Kundali Bhagya Upcoming Episode : सीरियल ‘कुंडली भाग्य’ (Kundali Bhayga) में दर्शकों को नया ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है. जारी ट्रैक के अनुसार, प्रीता लूथरा हाउस में सबको बताती है कि अक्षय कृतिका से शादी करना चाहता है और शादी की बात करने वो घर आने वाला है. ये बात सुनकर सब कोई काफी खुश हो जाते है. करीना बुआ प्रीता से अच्छे तरीके से बात करती है क्योंकि उन्हें डर सता रहा है कि कही प्रीता उसका राज सबको ना बता दें.

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि प्रीता कृतिका के साथ शॉपिंग पर जाने वाली होती है, तो घर के सारे लोग प्रीता की तारीफ करते है. ये देखकर माहिरा चिढ़ जाती है. प्रीता के जाने के बाद करण माहिरा से पूछता है कि वो मनाली में क्या कर रही थी. करण का ये सवाल सुनकर माहिरा चौंक जाती है. माहिरा की मदद के लिए करीना बुआ आ जाती है.

करीना करण को बताती है कि शर्लिन की तबीयत खराब थी, इस वजह से डॉक्टर ने उसे कही बाहर जाने के लिए कहा था. इसलिए उसने ही दोनों को मनाली साथ भेजा था. करण माहिरा की सच्चाई करीना बुआ को बताने वाला होता है तभी माहिरा उसे रोक लेती है. वो कहती है करण ये सब इसलिए बोल रहा है क्योंकि प्रीता ने उसके दिमाग में उसके बारे में सब गलत बातें भर दिया है.

Also Read: रेड या पिंक? कौन सी बिकिनी में हिना खान लग रही हैं हॉट एंड स्टाइलिश?

शर्लिन माहिरा को बचाने के लिए झूठ बोलती है और कहती है कि उसे मम्मी जी नीचे काम करने के लिए बुला रही है. करण करीना बुआ से कहता है कि माहिरा को यहां से जाना होगा. कृतिका की शादी के बाद वो खुद उसे लूथरा हाउस से बाहर निकाल देगा. वहीं, इधर कृतिका शॉपिंग के लिए अक्षय को बुलाती है तो वो उसे मना कर देता है.

पिछले एपिसोड में आपने देखा कि प्रीता कृतिका से कहती है कि वो उसकी शादी में सारी तैयारी करेगी और कोई कमी नहीं होने देगी. करीना प्रीता की बात सुनकर ऐसा दिखाने की कोशिश करती है कि उसे बहुत खुशी हो रही. लेकिन ऐसा वो सिर्फ इस वजह से करती है कि कही प्रीता उसका सच सबको ना बता दें. माहिरा को करीना बुआ का ये बर्ताव समझ नहीं आता.

Posted By : Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola