Kundali Bhagya Spoiler Alert : इस तरह खुला प्रीता के सामने जहर वाले लड्डू का राज, माहिरा के लिए आने वाली है नयी मुसीबत
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 08 Dec 2020 1:46 PM
Kundali Bhagya Spoiler Alert : सीरियल 'कुंडली भाग्य' (Kundali Bhagya) में इन दिनों दर्शकों को फुल ऑन ड्रामा देखने को मिल रहा है. जारी ट्रैक के अनुसार, प्रीता अपनी मां को काफी मिस करती होती है तो करण उसे सरला से मिलवाने ले जाता है. सरला से मिलकर प्रीता काफी खुश हो जाती है और करण को इसके लिए शुक्रिया कहती है.
Kundali Bhagya Spoiler Alert : सीरियल ‘कुंडली भाग्य’ (Kundali Bhagya) में इन दिनों दर्शकों को फुल ऑन ड्रामा देखने को मिल रहा है. जारी ट्रैक के अनुसार, प्रीता अपनी मां को काफी मिस करती होती है तो करण उसे सरला से मिलवाने ले जाता है. सरला से मिलकर प्रीता काफी खुश हो जाती है और करण को इसके लिए शुक्रिया कहती है.
आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि प्रीता अपने मां से मिलकर बहुत खुश हो जाती है और सरला भी उसे बहुत प्यार करती है. इधर राखी करण से प्रीता के बारे में पूछती है तो वो कहता है कि प्रीता अपनी मां के घर पर है. ये बात शर्लिन सुन लेती है.जानकी प्रीता और सृष्टि को सरला की गोद में सिर रखकर सोते हुए देखकर इमोशनल हो जाती है. तभी प्रीता की नींद खुल जाती है और उसे लगता है कि पुलिस सरला को पकड़ने के लिए आई है
जानकी सबसे कहती है कि इन लड्डूओं के कारण ही सारी दिक्कत हुई है औऱ अब मैं इसे खाकर देखती हूं कि इसमें जहर है या नहीं. सब उसे बहुत रोकने की कोशिश करते है. प्रीता जब लड्डू को देखती है तो चौंक जाती है. वो कहती है कि मैंने जो लड्डू खाए थे वो बहुत अलग थे. इस लड्डू में ड्राई-फ्रूट्स है, जबकि उसमें नहीं थे. सरला कहती है कि उस दिन रमोना भी लड्डू लेकर आई थी. अब सब समझ जाते है कि रमोना के लड्डू से सरला के लड्डू को बदल दिए गए थे, इस वजह से सारा दोष सरला पर आ गया.
प्रीता घर आकर माहिरा के रूम में लड्डू खोजती है, ताकि उससे वो अपनी मां को बेगुनाह साबित कर पाए. प्रीता को वो लड्डू माहिरा के कमरे में मिल जाता है. प्रीता सोचती है कि अब वो किसी भी तरह से अपनी मां का सच सबके सामने लाकर रहेगी. पिछले एपिसोड में आपने देखा कि माहिरा के नाराज होने पर शर्लिन उसे समझाती है कि अगर प्रीता मर जाती तो उसका सारा इल्जाम तुम पर आता. क्योंकि घर पर सबको पता है कि तुम ही उससे बहुत नफरत करती हो. अगर जांच होती तो ये भी सामने आ जाता कि लड्डू और सीरे में एक जैसा जहर है औऱ फिर हम दोनों के ऊपर सारा दोष आ जाता. वहीं, रमोना शर्लिन की बात में हामी भरती है.
Posted By: Divya Keshri
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










