ePaper

Kundali Bhagya Spoiler Alert : करवा चौथ पर प्रीता ने करण से मांग लिया ये तोहफा, माहिरा हुई नाराज, आने वाला है नया मोड़

Updated at : 01 Dec 2020 9:01 PM (IST)
विज्ञापन
Kundali Bhagya Spoiler Alert : करवा चौथ पर प्रीता ने करण से मांग लिया ये तोहफा, माहिरा हुई नाराज, आने वाला है नया मोड़

Kundali Bhagya Spoiler Alert : सीरियल 'कुंडली भाग्‍य' (Kundali Bhagya) में इन दिनों कई खुलासे हो रहे है. माहिरा और शर्लिन की चाल की वजह से सरला को पुलिस पकड़कर जेल ले गई है. प्रीता को मालूम है कि उसकी मां ने लड्डू में जहर नहीं मिलाया था और उन्हें फंसाया गया है. प्रीता अपनी मां को निर्दोष साबित करना चाहती है.

विज्ञापन

Kundali Bhagya Spoiler Alert : सीरियल ‘कुंडली भाग्‍य’ (Kundali Bhagya) में इन दिनों कई खुलासे हो रहे है. माहिरा और शर्लिन की चाल की वजह से सरला को पुलिस पकड़कर जेल ले गई है. प्रीता को मालूम है कि उसकी मां ने लड्डू में जहर नहीं मिलाया था और उन्हें फंसाया गया है. प्रीता अपनी मां को निर्दोष साबित करना चाहती है.

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि ऋषभ शर्लिन से कहता है कि उसने जो सरला आंटी के खिलाफ जो केस किया है, वो वापस ले ले. वो कहता है कि सरला आंटी ने कुछ नहीं किया है. ये सुनकर शर्लिन वहां से चली जाती है. इधर लूथरा हाउस में सारी औरतें करवा चौथ की पूजा करती है.

पूजा के दौरान प्रीता राखी के पैर छूती है और उनसे आशीर्वाद लेती है. राखी कहती है तुम आज जो भी करण से मांगना चाहती हो, वो मांग सकती है. प्रीता करण से कहती है कि, उसकी मां को रिहा करा दो. इन रस्मों को उनकी मां के बिना कोई मायने नहीं है. वहीं, करण प्रीता की बात मान जाता है औऱ कहता है कि वो सरला आंटी को लेकर आएगा.

Also Read: ‘कसौटी ज़िन्दगी के’ फेम ‘प्रेरणा’ ने बिकिनी में शेयर की तसवीरें, एरिका फर्नांडिस की ‘अंडरवाटर’ तसवीरें इंटरनेट पर लगा रही आग

इधर करण प्रीता के साथ जेल जाता है और बेल के पेपर्स जमा कराता है. सरला को बेल मिल जाती है औऱ प्रीता इस वजह से करण और ऋषभ को शुक्रिया कहती है. ऋषभ से सरला हाथ जोड़कर माफी मांगती है और कहती है कि उसने कुछ भी नहीं किया. सरला करण और प्रीता से कहती है कि तुम दोनों जाकर अब चांद की पूजा कर लो. वहीं, बेल की खबर सुनकर नाराज हो जाती है.

पिछले एपिसोड में आपने देखा कि सृष्टि सरला को लेकर परेशान है. वह जानकी से कहती है, कि सब कुछ शर्लिन और माहिरा ने किया है. उसे प्रीता की भी चिंता है. जानकी पूरी स्थिति को समझाती है और उसे शांत करने की कोशिश करती है. प्रीता घर पहुंचती है और माहिरा और शर्लिन से भिड़ जाती है. दोनों बताते हैं कि रमोना भी उनके इस प्‍लान का हिस्सा थी. वे फ्लैशबैक मोड में चले जाते हैं जब रमोना शर्लिन को लड्डू खाने के लिए मना लेती है.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola