ePaper

Kundali Bhagya Spoiler Alert : माहिरा ने दी प्रीता और महेश को जान से मारने की धमकी

Updated at : 27 Aug 2020 12:26 PM (IST)
विज्ञापन
Kundali Bhagya Spoiler Alert : माहिरा ने दी प्रीता और महेश को जान से मारने की धमकी

Kundali Bhagya Spoiler Alert : सीरियल 'कुंडली भाग्य' (Kundali Bhagya) काफी दिलचस्प होता जा रहा है. पिछले एपिसोड में आपने देखा कि माहिरा करण और प्रीता की शादी से बहुत गुस्से में है. माहिरा खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करती है.

विज्ञापन

Kundali Bhagya Spoiler Alert : सीरियल ‘कुंडली भाग्य’ (Kundali Bhagya) काफी दिलचस्प होता जा रहा है. पिछले एपिसोड में आपने देखा कि माहिरा करण और प्रीता की शादी से बहुत गुस्से में है. माहिरा खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करती है.

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा करण प्रीता को सोच कर बेकाबू हो रहा है. करण प्रीता की साथ बिताये गए पुरानी बातों को याद कर रहा है. वहीं, माहिरा अपनी शादी टूटने पर शर्लिन को बहुत बुरा भला कहती है. इस पर शर्लिन उसे समझाती है कि ये शादी टूटने पर उसे भी बहुत नुकसान हुआ है.

शर्लिन माहिरा को समझाती है कि इस समय प्रीता अकेली है और उसका साथ कोई भी नहीं देगा. तो इस वक्त वो प्रीता को बेइज्जत कर सकती है और उसका दोबारा लूथरा हाउस में आना बंद करवा सकती है. दूसरी तरफ करीना बुआ कहती है प्रीता ये सब अकेले नहीं कर सकती है. कोई तो है जो उसकी मदद कर रहा है. ये सुनकर रमोना बुआ कहती है ऋषभ जरूर प्रीता की मदद कर रहा है.

Also Read: ‘रसोड़े में कौन था’ वीडियो से चर्चा में आई ‘कोकिलाबेन’ को मिल चुका हैं पीएम मोदी से सम्मान, जानिए रूपल पटेल के बारे में ये बातें

इधर प्रीता के पास माहिरा जाएंगी और कहेंगी कि भले ही तुमने करण से शादी कर ली है लेकिन ये शादी कोई नहीं मानता है. वो फिर से करण से शादी करेंगी और महेश लूथरा को जान से मार देगी. अगर प्रीता ने उसके और करण के बीच में आने की कोशिश की तो वो उसे भी मरवा देगी.

कुंडली भाग्य में दिखाया जाएगा कि राखी मंदिर में बैठकर रोती है. वो कहती है कि प्रीता ने कुछ भी गलत नहीं किया है, लेकिन वो हर किसी को उसका अपमान करते हुए नहीं देख सकती थी. शर्लिन पृथ्वी से कहती है प्रीता ने करण से शादी कर ली है. ये सुनकर वो कहता है कि अब वो ही कुछ बड़ा करेगा.

Also Read: Kundali Bhagya Spoiler Alert: लूथरा हाउस से धक्के मारकर प्रीता को निकाला गया बाहर

आने वाला एपिसोड काफी रोमांचक होने वाला है. अब ये देखना होगा कि माहिरा और शर्लिन क्या नई चाल चलेगी. क्या प्रीता महेश की जान बचा पाएंगी.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola