ePaper

Kundali Bhagya Spoiler Alert : करवा चौथ पर करीना बुआ से माहिरा ने मांगा ये आशीर्वाद, करण के बारे में ऐसा सुनकर प्रीता हैरान

Updated at : 17 Nov 2020 4:01 PM (IST)
विज्ञापन
Kundali Bhagya Spoiler Alert : करवा चौथ पर करीना बुआ से माहिरा ने मांगा ये आशीर्वाद, करण के बारे में ऐसा सुनकर प्रीता हैरान

Kundali Bhagya Spoiler Alert : टीवी सीरियल 'कुंडली भाग्‍य' (Kundali Bhagya) में माहिरा करण के लिए करवा चौथ का व्रत रखने के लिए प्लान बनाती है. इस बात से सरला काफी परेशान हो जाती है. उधर दादी करण से कहती है कि प्रीता का वो दिल नहीं दुखाए औऱ उसका ख्याल रखें.

विज्ञापन

Kundali Bhagya Spoiler Alert : टीवी सीरियल ‘कुंडली भाग्‍य’ (Kundali Bhagya) में माहिरा करण के लिए करवा चौथ का व्रत रखने के लिए प्लान बनाती है. इस बात से सरला काफी परेशान हो जाती है. उधर दादी करण से कहती है कि प्रीता का वो दिल नहीं दुखाए औऱ उसका ख्याल रखें.

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि करण प्रीता से कहता है कि माहिरा जब उसके करीब आती है तो वो जल जाती है. ये सुनकर प्रीता कहती है उसे कोई फर्क नहीं पड़ता औऱ वो माहिरा से बिल्कुल नहीं जलती. इस बात पर दोनों की नोंक-झोंक होती है और प्रीता कहती है कि उसे लड़ाई नहीं करना औऱ वो सो जाती है.

इधर सृष्टि से समीर कहता है कि वो प्रीता का करवा चौथ के दौरान पूरा ख्याल रखेगा. समीर सृष्टि से कहता है कि उसके लिए वो भी व्रत रखें. इसपर वो कहती है कि उसे पहले प्रपोज करें. समीर उसे प्रपोज करने वाला होता ही है कि करीना बुआ आ जाती है औऱ वो फोन काट देता है.

Also Read: ब्लैक तो कभी पिंक बिकिनी में ‘कसौटी ज़िन्दगी के’ फेम एरिका फर्नांडिस ने लगाई आग, ‘प्रेरणा’ के बोल्ड लुक पर फैंस फिदा

शर्लिन ऋषभ से कहती है कि उसने जानबूझकर उसे सरगी के लिए नहीं उठाया, क्योंकि वो उसे अपनी पत्नी मानते ही नहीं. शर्लिन ऋषभ पर काफी गुस्सा होती है. शर्लिन सोचती है कि वो पूरा दिन भूखा नहीं रह सकती, इसके लिए उसे कोई तरीका निकालना होगा. इधर सबकोई मिलकर सरगी खाते है. माहिरा करीना से आशीर्वाद मांगती है कि वो हमेशा करण के साथ रहें. ये सुनकर प्रीता हैरान रह जाती है.

पिछले एपिसोड में आपने देखा कि दादी करीना से कहती है कि हमें याद से सरला के लाए गए लड्डू सरगी में रखना है. दादी करण से कहती है कि अब तेरी शादी प्रीता से हो गई है और तुम उसके साथ अच्छे से रहा करो. कल करवा चौथ है और कल सारी रस्में तुम ठीक से निभाना. साथ ही करण को प्रीता का दिल नहीं दुखाने की हिदायत भी देती है.

Posted By: Divya keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola