ePaper

Kundali Bhagya Spoiler Alert : माहिरा ने प्रीता के लिए बनाया नया प्लान, करवा चौथ को लेकर दादी ने करण से कही ये बात

Updated at : 17 Nov 2020 7:50 AM (IST)
विज्ञापन
Kundali Bhagya Spoiler Alert : माहिरा ने प्रीता के लिए बनाया नया प्लान, करवा चौथ को लेकर दादी ने करण से कही ये बात

Kundali Bhagya Spoiler Alert : टीवी सीरियल 'कुंडली भाग्‍य' (Kundali Bhagya) माहिरा प्रीता को लगातार परेशान कर रही है. रमोना और सरला की लड़ाई से तंग आकर दादी खुद की जान लेने की कोशिश करती है. दादी को करण रोकता है औऱ दोनों की लड़ाई भी शांत कराता है. माहिरा करण के लिए करवा चौथ का व्रत रखने का प्लान बनाती है, जिससे सरला नाराज हो जाती है.

विज्ञापन

Kundali Bhagya Spoiler Alert : टीवी सीरियल ‘कुंडली भाग्‍य’ (Kundali Bhagya) माहिरा प्रीता को लगातार परेशान कर रही है. रमोना और सरला की लड़ाई से तंग आकर दादी खुद की जान लेने की कोशिश करती है. दादी को करण रोकता है औऱ दोनों की लड़ाई भी शांत कराता है. माहिरा करण के लिए करवा चौथ का व्रत रखने का प्लान बनाती है, जिससे सरला नाराज हो जाती है.

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि करीना दादी से नाराज होकर कहती है कि आप अपनी जान लेने की कोशिश कैसे कर सकती हो. अगर आपको कुछ हो जाता तो हमलोग क्या करते. दादी उससे कहती है कि मैंने खुद के ऊपर केरोसिन की जगह पानी डाला था. मैंने सिर्फ नाटक किया था, ताकि सब लोग डर जाए.

दादी करीना से कहती है कि हमें याद से सरला के लाए गए लड्डू सरगी में रखना है. दादी करण से कहती है कि अब तेरी शादी प्रीता से हो गई है और तुम उसके साथ अच्छे से रहा करो. कल करवा चौथ है और कल सारी रस्में तुम ठीक से निभाना. साथ ही करण को प्रीता का दिल नहीं दुखाने की हिदायत भी देती है.

Also Read: श्वेता तिवारी की बेटी पलक का पूल किनारे दिखा जबरदस्त अंदाज, बोल्ड तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल

इधर माहिरा शर्लिन से कहती है कि करण को पाना मेरा जूनून नहीं मेरा हक है. प्रीता ने करण से धोखे से शादी की और मैं उससे असली में शादी करूंगी. शर्लिन माहिरा से कहती है कि रमोना आंटी का प्लान जरूर काम करेगा और करण प्रीता को कल लूथरा हाउस से बाहर निकाल देगा.

पिछले एपिसोड में आपने देखा कि शर्लिन और माहिरा प्रीता का करवा चौथ खराब करने का पूरा प्लान बनाती है. इधर सरला दादी से आकर माफी मांगती है और कहती है आपने मेरी वजह से ऐसा क्यूं किया. अगर आपको कुछ हो जाता तो में क्या करती. इतना बोलकर सरला रोने लगती है और उन्हें रोता देख करण उसे संभालता है. करण सरला से कहता है कि गलती आपकी नहीं थी औऱ ये बात आपका दामाद कह रहा है.

Posted By: Divya keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola