The Kapil Sharma Show में फिर चलेगा सपना का जादू, दर्शकों को हसाएंगे कृष्णा अभिषेक, कॉमेडियन ने कही ये बात
Published by : Divya Keshri Updated At : 26 Jan 2023 10:20 AM
द कपिल शर्मा शो में दर्शक सपना को काफी याद कर रहे है. उनके लौटने का वो काफी समय से इंतजार कर रहे है. अब कृष्णा अभिषेक एक बार फिर से सपना बनकर लोगों को हसाएंगे. कृष्णा ने कपिल की तारीफ करते हुए उन्हें एक टैलेंटेड इंसान और दोस्त बताया.
The Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा का पॉपुलर शो द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) लोगों को हंसाने-गुदगुदाने में कोई कसर नहीं छोड़ता. इस सीजन शो में सपना नहीं दिखी. ये किरदार कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक निभाते है. हालांकि फैंस उन्हें काफी मिस करते थे. इस बीच एक गुडन्यूज है कि सपना की एंट्री फिर से हो रही है. इस बात का खुलासा खुद कृष्णा ने की है.
द कपिल शर्मा शो में दर्शक सपना को काफी याद कर रहे है. उनके लौटने का वो काफी समय से इंतजार कर रहे है. अब कृष्णा अभिषेक एक बार फिर से सपना बनकर लोगों को हसाएंगे. इंडियन एक्सप्रेस संग बातचीत में कृष्णा ने कपिल की तारीफ करते हुए उन्हें एक टैलेंटेड इंसान और दोस्त बताया. उन्होंने यह भी कहा कि कपिल ने सालों से उनकी अच्छी देखभाल की है. साथ ही कहा कि उनके बीच किसी भी प्रकार का कोई मनमुटाव नहीं है और वो जल्द ही एक साथ वापस आएंगे.
https://www.instagram.com/p/CkOA4DVKuUc/?hl=en
कृष्णा अभिषेक ने कहा, मैं सच में उनके साथ काम करना चाहता हूं और मुझे यकीन है कि हम साथ में कुछ काम करेंगे. बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि कॉमेडियन ने अपनी फीस बढ़ा दी थी और इस बात से चैनल खुश नहीं था. वो उन्हें इतनी फीस नहीं देना चाहते थे. इसपर रिएक्ट करते हुए उन्होंने कहा, मैंने शो के साथ तीन साल से अधिक समय तक काम किया है, और इसने मुझे बहुत कुछ दिया है. 10 साल तक इंडस्ट्री का हिस्सा रहने के बाद भी, इस शो से मेरी दूसरी पारी की शुरुआत हुई.
Also Read: The Kapil Sharma Show: कपिल शो में कृष्णा अभिषेक की होगी वापसी? Krushna बोले- मेरा भी शो है…
कुछ महीने पहले कृष्णा अभिषेक का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने कहा था, कपिल और हमारे बीच कोई इश्यू नहीं है. मैं उससे प्यार करता हूं, वह मुझसे प्यार करता है. यह मेरा शो भी है और मेरी फ़िर वापसी होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










