ePaper

टाइगर की बहन कृष्‍णा श्रॉफ ने शेयर किया मार्च 2021 का प्‍लान, जल्‍द होंगी दुबई रवाना

Updated at : 30 Jan 2021 11:29 AM (IST)
विज्ञापन
टाइगर की बहन कृष्‍णा श्रॉफ ने शेयर किया मार्च 2021 का प्‍लान, जल्‍द होंगी दुबई रवाना

krishna shroff shares her plan for march 2021 going dubai for Matrix Fight Night actress bold and hot photo viral on social media bud: बॉलीवुड एक्‍टर टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्‍णा श्रॉफ भी फिटनेस फ्रीक हैं. वो अपनी काया को फिट रखने के लिए घंटों जिम में वर्कआउट करती हैं. वो सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और अपनी बोल्‍ड फोटोज के अलावा अपने वर्कआउट वीडियोज और फोटोज भी शेयर करती हैं.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्‍टर टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्‍णा श्रॉफ भी फिटनेस फ्रीक हैं. वो अपनी काया को फिट रखने के लिए घंटों जिम में वर्कआउट करती हैं. वो सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और अपनी बोल्‍ड फोटोज के अलावा अपने वर्कआउट वीडियोज और फोटोज भी शेयर करती हैं. पिछले दो महीने से वो अपने हरदिन के वर्कआउट रूटीन से दूर थीं लेकिन अब कृष्‍णा खुश हैं क्‍योंकि वह जिम में लौट आई हैं. उन्‍होंने इंस्‍टा स्‍टोरी पर इसकी जानकारी दी है और मार्च के प्‍लान को भी साझा किया है.

कृष्णा श्रॉफ ने अपने इंस्टाग्राम स्‍टोरी पर शेयर किया कि दो महीने के ब्रेक के बाद ‘बैक टू वेयर’ है, एमएमए मैट्रिक्स जिम (MMA Matrix Gym), अपने खुद के फिटनेस स्टूडियो में. उन्‍होंने इसके साथ लिखा, ‘धीरे-धीरे फिर भी निश्चित रूप से वापस हो रही हूं, जहां मुझे दो महीने के बाद रहने की जरूरत है.’ वह इस तसवीरें में अपनी टोंड बॉडी को फ्लॉन्‍ट करती नजर आ रही हैं.

undefined

अगली कहानी में, कृष्णा ने अपने फेवरेट एक्‍सरसाइज- स्क्वाट्स को शेयर करते हुए लिखा, “स्क्वाट्स अब तक मेरा पसंदीदा एक्‍सरसाइज है. आज की मेरी कसरत में इसके विभिन्न रूपों को शामिल करें.” कृष्णा जल्द ही 26 मार्च को मैट्रिक्स फाइट नाइट के लिए अपने ‘पसंदीदा शहर’ दुबई रवाना होंगी. कृष्‍णा श्रॉफ ने खुलासा किया कि,’ मेरे पसंदीदा शहर, दुबई में, साल की हमारी पहली घटना. 26 मार्च, मैट्रिक्स फाइट नाइट.’

undefined

बता दें कि, नवंबर 2020 में कृष्णा श्रॉफ ने अपने लॉन्‍ग टाइम ब्‍वॉयफ्रेंड इबान हामिस (Eban Hyams) के साथ रिश्‍ता तोड़‍ लिया था और अपने इंस्टाग्राम हैंडल से उनके साथ सभी पोस्ट हटा दिए. इबन ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्‍टोरी पर एक पोस्‍ट साझा किया था जिससे साफ था कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है. हालां‍कि दोनों ब्रेकअप के कारणों का खुलासा नहीं किया और मीडिया के सामने चुप्‍पी साधे रही.

Also Read: हिना खान ने फेदर ड्रेस में कराया बोल्‍ड फोटोशूट, इंटरनेट पर वायरल हो रही इन तसवीरों पर आया फैंस का दिल

गौरतलब है कि, कृष्णा श्रॉफ तब सुर्खियों में आई थी जब उन्‍होंने साल 2015 में सोशल मीडिया पर टॉपलेस फोटो शेयर की थी. कृष्‍णा श्रॉफ डाइरेक्शन के क्षेत्र में अपना कदम रख चुकी हैं. उन्‍होंने साल 2014 में एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘ब्लैक शीप’ निर्देशित की थी. कृष्णा के बारे में कहा जाता है कि वो बहुत टैलेंटेड हैं और अपने फ्यूचर को लेकर क्लीयर भी हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola