ePaper

हिना खान ने फेदर ड्रेस में कराया बोल्‍ड फोटोशूट, इंटरनेट पर वायरल हो रही इन तसवीरों पर आया फैंस का दिल, Photos Viral

Updated at : 30 Jan 2021 11:29 AM (IST)
विज्ञापन
हिना खान ने फेदर ड्रेस में कराया बोल्‍ड फोटोशूट, इंटरनेट पर वायरल हो रही इन तसवीरों पर आया फैंस का दिल, Photos Viral

hina khan bold photoshoot in white feather jacket photos viral on social media toofani senior hot and stunning look fans says bahut khubsurat ho bud : एक्‍ट्रेस हिना खान (Hina Khan) इंडस्ट्री की सबसे हसीन एक्‍ट्रेसेस में से एक है. वो आए दिन अपनी लेटेस्‍ट तसवीरों की वजह से लाइमलाइट में बनी रहती हैं. हिना खुद भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और उनके चाहनेवालों की लिस्ट भी लंबी है.

विज्ञापन

Hina Khan Bold Photoshoot : एक्‍ट्रेस हिना खान (Hina Khan) इंडस्ट्री की सबसे हसीन एक्‍ट्रेसेस में से एक है. वो आए दिन अपनी लेटेस्‍ट तसवीरों की वजह से लाइमलाइट में बनी रहती हैं. हिना खुद भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और उनके चाहनेवालों की लिस्ट भी लंबी है. अब नागिन एक्‍ट्रेस की कुछ तसवीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं जिसमें वो बेहद बोल्‍ड नजर आ रही हैं. ब्‍लैक एंड व्‍हाइट फोटोशूट में उनका दिलकश अंदाज फैंस को दीवाना बना रहा है. तसवीरों में उनका अंदाज वाकई देखने लायक है.

हिना खान ने इन तसवीरों को शेयर करते हुए कैप्‍शन में लिखा,’ क्‍योंकि ये विंटर है, और हॉट फैशन मुझे गर्म रखेगा. इन तसवीरों में हिना खान व्‍हाइट फेदर जैकेट में नजर आ रही हैं. उन्‍होंने शॉर्ट ड्रेस पहनी है और ब्‍लैक लॉन्‍ग बूट्स से अपने इस स्‍टाइल को कंप्‍लीट किया है. उन्‍होंने बालों को खुला रखा है. कुछ ही घंटों में इन तसवीरों को 222,095 व्‍यूज मिल चुके हैं जो बढ़ता ही जा रहा है.

https://www.instagram.com/p/CKn-5qopLaH/

हिना खान की इन तसवीरों पर फैंस के साथ साथ सेलेब्‍स भी कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा,’ आपके लुक से इंस्‍टा में आग लग गई.’ एक और यूजर ने लिखा,’ वो तो माशूक है हर बात पे रूठेंगे जिगर तुम न घबरा कर कहीं उनसे खफा हो जाना.’ एक और यूजर ने लिखा,’ बादल तो बहुत है मगर इस शहर में हमने आँखों के सिवा कुछ बरसते नहीं देखा.’ एक और यूजर ने लिखा,’ आप बेहद खूबसूरत और हॉट हो.’ एक और यूजर ने लिखा,’ आपकी फोटो देखकर मैं निशब्‍द हूं.’

https://www.instagram.com/p/CKn_KD9pzIH/

इसके अलावा हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ बेहद हॉट तसवीरें पोस्ट की है. ब्लैक शिमरी कोट पैंट में हिना का लुक वाकई शानदार लग रहा है. दरअसल, एक्ट्रेस ने तसवीर शेयर कर बताया है कि उन्हें 2021 का सबसे पहला अवार्ड मिला है, जो टाइम्स पावर वुमेन अवार्ड है. हर तसवीर में वो कमाल की लग रही है. उनका मेकअप भी उनपर काफी सूट कर रहा है.

https://www.instagram.com/p/CKj3j02p72B/
Also Read: निया शर्मा ने लेटेस्‍ट बोल्‍ड फोटोशूट से मचाया तहलका, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन तसवीरों पर आया फैंस का दिल

कुछ समय पहले ही हिना टाइम्‍स टॉप 20 मोस्‍ट डिजायरेबल वुमन ऑन टीवी बनी. यानी उन्हें 2019 की टीवी की सबसे ज्यादा चहेती एक्ट्रेस चुना गया. ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ शो में संस्कारी बहू अक्षरा की भूमिका निभाने वालीं हिना खान ने बिग बॉस में जब इंट्री ली तो उनके फैन उन्हें बस देखते रह गए. ‘कसौटी जिंदगी के’ की कमोलिका के रोल में भी एक्ट्रेस ने अपनी अदाकारी से लोगों को अपना फैन बना दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola