कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर ने इस पॉपुलर सीरीज से सीखा था ‘ब्लैक एंड वाइट’ का खेल, जानिए कैसे छिपाया इतना पैसा

Updated:
विज्ञापन
कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर ने इस पॉपुलर सीरीज से सीखा था ‘ब्लैक एंड वाइट’ का खेल, जानिए कैसे छिपाया इतना पैसा

नेटफ्लिक्स पर एक बहुत पॉपुलर सीरीज है, जिसका नाम ‘ओजार्क’ है. इसे देखकर ही सुकेश चंद्रशेखर और उनकी पत्नी लीना को आइडिया मिला अपने काले धन को छोटे-मोटे कारोबारी गतिविधियों से कैसे व्हाइट मनी में बदले.

विज्ञापन

क्राइम के मामलों में आए दिन खबरें सुनने को मिलती है कि अपराधी ने किसी फिल्म या वेब सीरीज को देखकर उससे आइडिया लिया है. इस बार फिर से ऐसा कुछ हुआ है सुकेश चंद्रशेखर मामले में. कॉनमैन इन दिनों लगातरा चर्चा में है. आर्थिक अपराध शाखा की चार्जशीट से लेटेस्ट खुलासा हुआ है, जिसे जानकर आपके होश उड़े जाएंगे. इसके अनुसार, सुकेश और उनकी पत्नी लीना पॉल ने सीरीज ‘ओजार्क’ (Ozark) से क्राइम के टिप्स लिए थे.

‘ओजार्क’ से मिला सुकेश को ये आइडिया

नेटफ्लिक्स पर एक बहुत पॉपुलर सीरीज है, जिसका नाम ‘ओजार्क’ है. इसे देखकर ही सुकेश चंद्रशेखर और उनकी पत्नी लीना को आइडिया मिला अपने काले धन को छोटे-मोटे कारोबारी गतिविधियों से कैसे व्हाइट मनी में बदले. कपल ने ओज़ार्क से आइडिया लेकर अवैध कमाई को वैध बनाने के तरीके खोजे. ऐसा करने का एक तरीका कपल ने सैलून का निकाला. उन्होंने नेल आर्टिस्ट्री नाम से सैलून ओपन करा था. पुलिस के मुताबिक, वहां उसने और उसके कर्मचारियों ने ग्राहकों से कमाई दिखाने के लिए लगातार कार्ड स्वाइप किए थे.

सुकेश के बिजनेस 

चार्जशीट में बताया गया कि इसी तरीके का इस्तेमाल करते हुए सुपर कार आर्टिस्ट्री, एलएस फिशरीज (लीना और सुकेश के इनिशियल्स), न्यूज एक्सप्रेस जैसे बिजनेस से मनी लॉन्ड्रिंग की गई थी. चार्जशीट के अनुसार, जांच के दौरान नेल आर्टिस्ट्री, मेसर्स सुपर कार आर्टिस्ट्री, मेसर्स एलएस फिशरीज, मेसर्स एलएस एजुकेशन और मेसर्स न्यूज एक्सप्रेस पोस्ट के बैंक स्टेटमेंट मिले है. ये सभी सुकेश और उसकी पत्नी से जुड़े थे. ये सबकुछ मनी लॉन्ड्रिंग के लिए इस्तेमाल किया गया था.

पुलिस ने कही ये बात

MCOCA के अनुसार, “यह भी पाया गया कि अरुण मुथु, बी मोहनराज और लीना से जुड़े कई अन्य लोगों ने उसके और सुकेश द्वारा दी गई नकदी के खिलाफ अपराध की आय को स्थानांतरित कर दिया.” पुलिस की जांच से पता चला कि कथित कमाई में नकद जमा, कार्ड स्वाइप और अरुण मुथु, बी मोहनराज और अन्य सहयोगियों के माध्यम से कैश जमा किया गया. ऐसा दिखाया गया कि पैसे सारे वैद्ध और इस तरीके से व्हाइट करने की कोशिश की गई. यह सब नकली बैंकिंग लेनदेन के माध्यम से अपराध की कार्यवाही को वैधता देने के लिए किया गया था.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola