Athiya Shetty को प्यार से निहारते दिखे केएल राहुल, यकीन ना हो तो देखें ये तसवीरें
Published by : Divya Keshri Updated At : 11 Nov 2022 2:01 PM
Athiya Shetty KL Rahul Pictures: अथिया शेट्टी और केएल राहुल की कुछ तसवीरों ने इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है. तसवीरों में राहुल एक्ट्रेस को एकटक देख रहे है. बता दें कि दोनों एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे है.

अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. राहुल ने ये तसवीर एक्ट्रेस के बर्थडे पर शेयर किया था. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, जन्मदिन की शुभकामनाएं. तुमसे हर चीज बेहतर बन जाती है. इस बीच उनकी लेटेस्ट तसवीरें सामने आई है.

अथिया शेट्टी और केएल राहुल की लेटेस्ट तसवीरें सुर्खियों में छाई हुई है. फोटो में लववबर्ड्स एक-दूसरे के बगल में बैठे हुए है और लंच या डिनर करते दिख रहे है. उनके साथ विराट कोहली, राहुल द्रविड़ और दिनेश कार्तिक भी नजर आ रहे है.

केएल राहुल की नजर अथिया शेट्टी से हट नहीं रही. ये फोटोज किसी फैन पेज ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. दोनों का ये रोमांटिक अंदाज फैंस को काफी पसन्द आ रहा है.

अथिया शेट्टी भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप में सपोर्ट करने पहुंची थी. हालांकि इंडिया इंग्लैंड के मैच में इंडिया सेमी फाइनल में मैच हार गई. लेकिन इस बीच कपल की ये तसवीरें फैंस को खुश कर दे रही है.

अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी की बातें भी कई समय से सोशल मीडिया पर आ रही है. बता दें कि अथिया कुछ बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी है और फिलहाल फिल्मों से दूर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










