Sidharth-Kiara: शादी की खबरों के बीच नए साल का जश्न मनाने निकले सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी, VIDEO

Updated:
विज्ञापन
Sidharth-Kiara: शादी की खबरों के बीच नए साल का जश्न मनाने निकले सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी, VIDEO

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा को आज मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. दोनों एक साथ नये साल का जश्न मनाने निकले. कपल ने पैपराजी को पोज दिया और उन्हें शुभकामनाएं दी.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) अपनी शादी को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं. खबर है कि लवबर्ड्स साल 2023 में एक दूसरे संग सात फेरे ले सकते हैं. आज सिड और कियारा को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. दोनों किसी सीक्रेट जगह पर नये साल का आगाज करेंगे.

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा का वीडियो

सोशल मीडिया पर कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में कियारा को एयरपोर्ट पर डेनिम्स के साथ स्लीवलेस ब्लू टॉप पहने देखा जा सकता है. एक्ट्रेस ने यहां पैपराजी के सामने पोज दिया और सभी को न्यू ईयर विश किया. थोड़े देर बाद, सिद्धार्थ को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. उन्होंने ब्लैक पैंट और सनग्लासेज के साथ रेड स्वेटशर्ट पहनी थी. इस वीडियो पर फैंस कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”ये मेरे फेवरेट कपल है…दोनों साथ में कितने क्यूट लगते हैं”. एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”नये साला का आगाज साथ में…फिर शादी, दोनों के लिए काफी खुश हूं”.

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी की तारीख को लेकर पिछले कुछ समय से अटकलों का बाजार गर्म है. पहले बताया जा रहा था कि शादी 2022 में होने वाली थी, लेकिन अब इसे 2023 तक के लिए टाल दिया गया है. सूत्रों की मानें तो शादी दो शहरों मुंबई और दिल्ली के बीच होने वाली है. शादी की रस्मों के लिए चंडीगढ़ स्थित ओबेरॉय सुखविलास लिस्ट में सबसे ऊपर है. चूंकि यह दिल्ली के करीब है, जहां सिद्धार्थ का परिवार रहता है.

Also Read: Arijit Singh: रंग दे तू मोहे गेरुआ गाने की वजह से कोलकाता में अरिजीत सिंह का शो रद्द!BJP ने लगाया ये आरोप
ये गेस्ट हो सकते हैं शामिल

सिड और कियारा अपने कुछ निर्देशक और निर्माता मित्रों के बहुत करीब हैं और वे उन्हें भी शादी में इन्वाइट करने की प्लानिंग बना रहे हैं. अब तक जिन नामों की पुष्टि की गई है वे करण जौहर और अश्विनी यार्डी हैं. उनके अलावा शेरशाह जोड़ी ने अपने को-स्टार्स जैसे वरुण धवन, विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, रकुल प्रीत और जैकी भगनानी जैसे कुछ और सेलेब्स को भी इन्वाइट करने की प्लानिंग बनाई है. आपको बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी तीन साल से अधिक समय से रिश्ते में हैं. दोनों कपल शेरशाह के सेट पर एक दूसरे से मिले थे. वहीं दोनों को प्यार हो गया.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola