ePaper

Khatron Ke Khiladi 14: खतरों से खेलेंगे झलक दिखला जा के ये कंटेस्टेंट, अभी जान लें नाम

Updated at : 18 Feb 2024 3:11 PM (IST)
विज्ञापन
Khatron Ke Khiladi 14: खतरों से खेलेंगे झलक दिखला जा के ये कंटेस्टेंट, अभी जान लें नाम

Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी के खतरों के खिलाड़ी 14 का बज इन-दिनों हर तरफ है. जहां नया सीजन इस साल अप्रैल में फ्लोर पर जाएगा. अब झलक दिखला जा के एक पॉपुलर कंटेस्टेंट के शो से जुड़ने की खबरें आ रही हैं.

विज्ञापन

Khatron ke khiladi 14

Khatron Ke Khiladi 14: बिग बॉस 17 का जबसे ग्रैंड फिनाले हुआ है और सलमान खान ने विनर अनाउंस किया. तबसे फैंस काफी ज्यादा दुखी हैं. उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि कौन सा रियालिटी शो को एंजॉय करें. ऐसे में उनके लिए खुशखबरी है.

Khatron ke khiladi 14

रिपोर्ट्स की मानें तो, रोहित शेट्टी की ओर से होस्ट किए जाने वाले खतरों के खिलाड़ी का नए सीजन इस साल अप्रैल में फ्लोर पर जाएगा. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर कंटेस्टेंट को लेकर कई तरह की अफवाहे चल रही है.

Khatron ke khiladi 14

कहा जा रहा है कि खतरों के खिलाड़ी के 14वें सीजन के लिए मुनव्वर फारुकी, मन्नारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार और ईशा मालवीया से संपर्क किया गया है.

Khatron ke khiladi 14

पढ़ें-Khatron Ke Khiladi 14: इस दिन से शुरू होगा खतरों के खिलाड़ी 14! खतरों से खेलेंगे ये सेलेब्स, नोट कर लें डेट

अब लेटेस्ट रिपोर्टों से पता चलता है कि क्रिएटिव टीम ने एक लोकप्रिय टीवी अभिनेता से संपर्क किया है. खैर, हम बात कर रहे हैं मनीषा रानी और शिव ठाकरे की झलक दिखला जा 11 के को-कंटेस्टेंट शोएब इब्राहिम की.

Khatron ke khiladi 14

टेलीचक्कर की एक रिपोर्ट के अनुसार, शोएब इब्राहिम खतरों के खिलाड़ी 14 के निर्माताओं के साथ बातचीत कर रहे हैं, हालांकि अभी तक इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है. अगर खबर सच होती है, तो उनके फैंस काफी ज्यादा खुश हो जाएंगे.

Khatron ke khiladi 14


कथित तौर पर रोहित शेट्टी के शो के लिए विवेक दहिया और मनीषा रानी से भी संपर्क किया है. इसके अलावा कई और टीवी की दुनिया के स्टार्स नजर आ सकते हैं.

Khatron ke khiladi 14

कई लोगों का मानना ​​है कि शोएब इब्राहिम झलक दिखला जा 11 के विजेता बनने वाले हैं. स्टार भारत पर आने वाले अपने डेली सोप अजूनी के बाद हैंडसम हंक ने टीवी पर धमाकेदार वापसी की है.

Khatron ke khiladi 14


शोएब इब्राहिम ने हाल ही में अपनी स्ट्रगल जर्नी को लेकर बात की थी. उन्होंने खुलासा किया कि कैसे वह तीन साल तक बिना किसी काम के घर पर बैठे रहे. शोएब इब्राहिम ने दीपिका कक्कड़ से शादी की है. कपल का एक बच्चा रुहान है.

Khatron ke khiladi 14

आपको बता दें कि रैपर डिनो जेम्स खतरों के खिलाड़ी 13 के विजेता बने थे, जबकि अर्जिता तनेजा को रनरअप का खिताब मिला. तभी से फैंस एडवेंचर बेस्ड शो के अगले सीजन का इंतजार कर रहे हैं.

पढ़ें-Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी के शो में खतरनाक स्टंट करेंगे ये 13 कंटेस्टेंट, जानें सेलेब्स के नाम!

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola