Khatron Ke Khiladi 13: ये टॉप 4 कंटेस्टेंट खतरनाक स्टंट कर फिनाले में बनाएंगे जगह! देखें लिस्ट
Published by : Ashish Lata Updated At : 07 Jun 2023 5:51 PM
खतरों के खिलाड़ी 13 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. रोहित शेट्टी सभी प्रतियोगियों से अलग-अलग तरह के स्टंट करवा रहे हैं, जिसमें सभी के पसीने छूट रहे हैं. अब पता चला है कि शो में कौन सा कंटेस्टेंट टॉप 4 में अपनी जगह बना सकता है.
खतरों के खिलाड़ी 13 जल्द ही ऑनएयर होने वाला है. इस सीजन में एक बार फिर रोहित शेट्टी सभी प्रतियोगियों को खतरनाक स्टंट करवाते नजर आएंगे. इस बार कंटेस्टेंट्स की लिस्ट भी काफी दिलचस्प है, क्योंकि बॉलीवुड स्टार डेजी शाह से लेकर बिग बॉस 16 स्टार शिव ठाकरे जैसे कई जाने माने नाम नजर आने वाले हैं. शो की शूटिंग साउथ अफ्रीका में शुरू हो गई है और सितारे सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं. अब खबर आ गई है कि इस सीजन के टॉप 4 कंटेस्टेंट कौन होंगे.
खतरों के खिलाड़ी के हर सीजन में कई ऐसे कंटेस्टेंट भी मौजूद होते हैं, जो रोहित शेट्टी की ओर से असाइन की गई सभी टास्क को बेहतरीन ढंग से करते हैं और फीयर फंदा से बचते हैं. यह सीजन अलग नहीं है. Siasat.com की रिपोर्ट के अनुसार, इस सीजन में चार प्रतियोगी हैं, जो बेहतरीन तरीके से स्टंट करने में सफल रहे हैं. इनमें शिव ठाकरे, ऐश्वर्या शर्मा, रोहित रॉय और शीजान खान का नाम शामिल है. रिपोर्ट्स की मानें तो ये कंटेस्टेंट फिनाले में भी अपनी जगह सुनिश्चित कर सकते हैं.
https://www.instagram.com/p/CssqsGNAOIK/
शिव ठाकरे की बात करें तो वह पहले रोडीज का हिस्सा रह चुके हैं और बिग बॉस मराठी में भी वह कई स्टंट कर चुके हैं. उनका सपना भी था रोहित शेट्टी के शो में जाने का, ऐसे में एक्टर अपना 100 परसेंट दे रहे हैं. गुम है किसी के प्यार में की ऐश्वर्या शर्मा भी काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं. यह देखना दिलचस्प होगा कि शो के ऑनएयर होने पर रोहित रॉय और शीजान खान कैसे अपने स्टंट करते हैं. यह बताया गया कि रोहित रॉय एक स्टंट करते समय घायल हो गए और उनके मुंबई वापस आने की संभावना है, लेकिन ऐसा लगता है कि उन्होंने पीछे रहने और लड़ने का फैसला कर लिया है. टास्क हों या न हों, ऐश्वर्या शर्मा और शिव ठाकरे जरूर बहुत अच्छे दोस्त बन गए हैं. वे अक्सर इंस्टाग्राम पर रील्स शेयर करते रहते हैं, जो फैंस को काफी पसंद आता है. इन चारों के अलावा, अन्य प्रतियोगी जो शो का हिस्सा हैं, वे हैं अंजलि आनंद, न्यारा बनर्जी, अर्चना गौतम, अंजुम शेख, रूही चतुर्वेदी जेसे सेलेब्स है.
https://www.instagram.com/p/Csvr8ifNwvx/
Also Read: Entertainment News Live: सोनाली सहगल आज आशीष सजनानी संग करेंगी शादी, यहां देखें पहली फोटो और वीडियोज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










