KBC 17: अमिताभ बच्चन फिर होंगे हॉट सीट पर, इस दिन से शुरू होंगे कौन बनेगा करोड़पति 17 के रजिस्ट्रेशन

Published by : Divya Keshri Updated At : 05 Apr 2025 10:40 AM

विज्ञापन

KBC 17

Kaun Banega Crorepati 17: सोनी टीवी का क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन 17’ के साथ फिर से टीवी पर लौट रहा. शो का नया प्रोमो सामने आ गया है और दर्शक इसे देखकर उत्सुक हो गए हैं. किस दिन से रजिस्ट्रेशन शुरू होगा, इसकी जानकारी यहां देखिए.

विज्ञापन

KBC 17: क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति का नया प्रोमो आ चुका है. प्रोमो में अमिताभ बच्चन नजर आ रहे हैं. प्रोमो में बिग बी ने बताया कि आखिर किस से कौन बनेगा करोड़पति सीजन 17 के लिए रजिस्ट्रेशन लाइन शुरू होगी. वीडियो में बिग बी एक मरीज के रूप में दिख रहे हैं और उनके सामने डॉक्टर बैठे दिख रहे हैं. अमिताभ बच्चन पेट में दर्द होने की बात कहते हैं. डॉक्टर उनसे पूछते हैं कि उन्होंने ऐसा क्या खाया कि उनके पेट में दर्द होने लगा. बिग बी कहते हैं उन्होंने कुछ बाहर का नहीं खाया. इसके बाद डॉक्टर उनसे पूछते हैं कि उनके पेट में कोई बात है, जिसे वह किसी को बता नहीं रहे हैं. इसके बाद एक्टर बताते हैं कि केबीसी 17 के लिए रजिस्ट्रेशन 14 अप्रैल से शुरू हो रहा है. वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ‘तैयार हो जाइए 14 अप्रैल से हॉट सीट पर आने के लिए. केबीसी के रजिस्ट्रेशन और हमारे एबी के सवाल शुरू होने वाले ही हैं.’

कौन बनेगा करोड़पति 17 के लिए सोनी एंटरटेनमेंट और सोनी लिव पर रजिस्ट्रेशन होगा. प्रोमो वीडियो पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने कहा, इंतजार है. एक यूजर ने लिखा, बहुत जल्दी ही वापस आ गया, अभी तो खत्म हुआ था. एक यूजर ने लिखा, अमिताभ बच्चन की वजह से ही केबीसी देखता हूं.

यहां पढ़ें- CID: एसीपी प्रद्युमन की पहली सैलरी कितनी थी? एक एपिसोड के लिए लेते हैं लाखों में फीस

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola