KBC 16: क्या ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित नरेशी मीणा बनेंगी इस सीजन की पहली करोड़पति, जीती हुई रकम से कराएंगी अपना इलाज
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 21 Aug 2024 4:16 PM
KBC 16 के 15वें सवाल यानी 1 करोड़ के सवाल तक पहुंचने वाली राजस्थान की नरेशी मीणा ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित हैं और वह इस शो से जीती हुए रकम से अपना इलाज कराएंगी. शो को होस्ट हर बार की तरह बॉलीवुड सुपरस्टार बिग बी करेंगे
KBC 16: कौन बनेगा करोड़पति के 16वें सीजन का आगाज हो चुका है. इस सीजन का प्रीमियर 12 अगस्त को हुआ था. शो को होस्ट हर बार की तरह अमिताभ बच्चन ही कर रहे हैं. शो के प्रीमियर के एक हफ्ते बाद ही इस सीजन की पहली कंटेस्टेंट मिल गई है, जो करोड़पति बनने से सिर्फ एक सवाल पीछे हैं. दरअसल, यह कंटेस्टेंट राजस्थान की नरेशी मीणा हैं, जो 15वें सवाल यानी 1 करोड़ के सवाल तक पहुंच चुकी हैं. नरेशी मीणा अगर इस सवाल का सही उत्तर दे पाने में साफल रहती हैं तो वह इस सीजन की पहली करोड़पति बन जाएंगी.
इस सीजन की पहली करोड़पति बन सकती हैं नरेशी
नरेशी मीणा इस सवाल तक पहुंचने वाली इस सीजन की पहली कंटेस्टेंट हैं. ऐसे में 15वां सवाल पर करना उनके लिए काफी महत्वपूर्ण बन गया है. अब देखना होगा कि वह इस सवाल को अटेंड करती हैं या ड्रॉप कर देंगी. अब इसका जवाब तो हमें शो के टेलीकास्ट होने के बाद ही पता चलेगा, जो की एक किसी और 12 अगस्त को होगा.
Also Read: KBC 16 के पहले कंटेस्टेंट 25 लाख के इस सवाल का नहीं दे पाये जवाब, आप जानते हैं इसका आंसर
नरेशी मीणा ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित हैं
नरेशी मीणा 15वें सवाल तक पहुंचने वाली पहली कंटेस्टेंट होने के अलावा एक और वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं. दरअसल, शो के दौरान नरेशी ने इस बात का खुलासा किया कि उन्हें ब्रेन ट्यूमर है और वह शो से जीती हुई रकम से अपना इलाज कराएंगी. नरेश जी के करियर की बात की जाए तो वह फिलहाल सवाई माधोपुर में वुमन एंपावरमेंट विभाग में सुपरवाइजर के पद पर हैं. अमिताभ बच्चन उनकी इस हिम्मत और जज्बे से काफी प्रभावित हैं.
कब और कहां देखें केबीसी 16?
कौन बनेगा करोड़पति के 16वें सीजन को आप सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे देख सकते हैं.
Entertainment Trending Videos
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










