KBC 16: हॉटसीट पर पहुंचे पहले आदिवासी शख्स के अकाउंट में सिर्फ 260 रुपये, जीत लिये 50 लाख

KBC 16
'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16' का लेटेस्ट एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है. अमिताभ बच्चन के शो में मध्य प्रदेश के बंटी वाडिवा नजर आने वाले हैं. उनसे बिग बी 1 करोड़ रुपए का सवाल पूछते दिखेंगे.
Kaun Banega Crorepati 16: ‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16’ साल 2000 में सोनी टीवी पर शुरू हुआ था. तब से इस क्विज शो को अमिताभ बच्चन होस्ट कर रहे हैं. हालांकि सिर्फ एक सीजन को बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान ने होस्ट किया था. शो में देशभर से कंटेस्टेंट अपनी किस्मत आजमाने आते हैं. हालांकि हर किसी का सपना हॉटसीट पर बैठने का सपना सच नहीं होता है. लेटेस्ट एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है. हॉटसीट पर पहली बार आदिवासी कंटेस्टेंट बैठा है.
‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16’ के हॉटसीट पर कौन आएगा
केबीसी 16 में असाड़ी आदिवासी समाज के पहले युवा बंटी वाडिवा हॉटसीट पर पहुंचने में सफल रहे. बंटी मध्य प्रदेश से है और वो एक छात्र है.
‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16’ में आने से पहले बंटी वाडिवा के पास थे कितने पैसे
बंटी वाडिवा का एक प्रोमो सोनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. वीडियो में बंटी कहते हैं, केबीसी में आने से पहले मेरे बैंक खाते में थे 260 रुपये थे और अब मैं लखपति बन गया हूं.
बंटी वाडिवा क्या बनेंगे इस सीजन के पहले करोड़पति
प्रोमो में दिखाया गया कि बंटी वाडिवा 50 लाख रुपए जीत गए है और उनसे अमिताभ बच्चन 1 करोड़ रुपए का सवाल पूछते दिखते हैं. हालांकि वो 1 करोड़ रुपए जीत पाते हैं या नहीं, इसका पता एपिसोड टेलीकास्ट होने के बाद पता चलेगा.
अमिताभ बच्चन ने केबीसी 16 के सेट से फोटो शेयर कर क्या कहा था
कौन बनेगा करोड़पति 16 के पहले दिन की शूटिंग की एक तस्वीर अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था. फोटो शेयर कर उन्होंने लिखा था, “हां वापस आ गया हूं और अभी भी रूटीन में कोई बदलाव नहीं हुआ है – दौड़ जारी है.”
Also Read- KBC 16: हॉटसीट पर पहुंची दिपाली ने अमिताभ बच्चन को किया परेशान, बिग बी बोले- आपने कुछ…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










