ePaper

Kaun Banega Crorepati 16: करोड़पति बनने के लिए हैं तैयार, केबीसी के सेट से बिग बी ने शेयर की ये फोटो, बोले- वापस आ गया हूं

Updated at : 26 Jul 2024 8:11 AM (IST)
विज्ञापन
kbc 16

kbc 16

बनेगा करोड़पति सीजन 16 जल्द ही आफके टीवी पर दस्तक देने वाला है. शो को लेकर दर्शक काफी उत्साहित है. शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने सेट से दो तसवीरें फैंस के साथ पोस्ट की है.

विज्ञापन

Kaun Banega Crorepati 16: अमिताभ बच्चन का क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16 अगले ही महीने से टीवी पर दस्तक देने वाला है. केबीसी साल 2000 में शुरू हुआ था और अबतक दर्शकों के बीच लोकप्रिय है. हर साल लोग दिल थामकर नये सीजन का इंतजार करते हैं. ये सीजन 16 अगस्त से सोमवार-शुक्रवार रात 9 बजे सोनी टीवी पर टेलीकास्ट होगा. इस बीच बिग बी ने सेट से अपनी दो तसवीरें पोस्ट की है, जिसपर यूजर्स खूब सारे रिएक्शन दे रहे हैं.

अमिताभ बच्चन ने केबीसी के सेट से शेयर की 2 तसवीरें

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16 के सेट से अपनी दो तसवीरें पोस्ट की है. एक्स पर अपनी ब्लैक एंड व्हाइट तसवीर शेयर कर उन्होंने लिखा, “केबीसी के 16वें सीजन में वापसी.” फोटो में एक्टर अपनी दोनों बाहें फैलाए हुए दिखे. दूसरे फोटो को शेयर कर उन्होंने लिखा, ”हां वापस आ गया हूं और अभी भी रूटीन में कोई चेंज नहीं आया है, दौड़ जारी है.” तसवीरों पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं.

Also Read- KBC 16: हो जाइए तैयार, ‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16’ का रजिस्ट्रेशन इस दिन से हो रहा शुरू

Also Read-Kaun Banega Crorepati 15: अमिताभ बच्चन क्यों रखते हैं फ्रेंच कट वाली दाढ़ी? वजह जानकर आप भी कहेंगे वाह

यूजर्स बोले- आपके ही वजह से…

अमिताभ बच्चन की तसवीरों पर रिएक्ट करते हुए एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, बधाई हो सर. वही ऊर्जा, वही उत्साह. सम्मान. एक अन्य यूजर ने लिखा, सर, आपके ही वजह से हम केबीसी देखते हैं. एक यूजर वे लिखा, बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं. वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में बिग बी नाग अश्विन की मूवी कल्कि 2898 एडी में नजर आए थे. फिल्म ने अच्छी कमाई की और दुनियाभर में इसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था. मूवी में एक्टर ने अश्वत्थामा का रोल निभाया था और प्रभास ने भैरव का किरदार निभाया था. इसमें कमल हासन और दीपिका पादुकोण भी हैं.

Entertainment Trending Videos

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola