Kaun Banega Crorepati 14: धनबाद के शुभम कश्यप इस सवाल पर अटके,किया गेम क्विट, क्या आप जानते हैं सही जवाब?
Published by : Divya Keshri Updated At : 01 Nov 2022 2:30 PM
Subham Kumar Kashyap Of Nirsa Dhanbad: धनबाद के शुभम कुमार कश्यप कौन बनेगा करोड़पति 14 के लेटेस्ट एपिसोड में नजर आए. शुभम का प्रोमो वीडियो सामने आया है. जिसमें वो कहते है कि वो भारत का प्रधानमंत्री बनने की इच्छा रखते है.
Kaun Banega crorepati 14: अमिताभ बच्चन का क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति 14 (Kaun Banega crorepati 14) इन दिनों टीवी पर छाया हुआ है. शो में जाने के लिए लाखों लोग प्रयास करते है. हॉटसीट तक पहुंच पाना हर किसी का सपना होता है. लेटेस्ट एपिसोड में झारखंड धनबाद के निरसा के शुभम कुमार कश्यप हॉटसीट पर नजर आए. इस दौरान शुभम ने बताया कि उनका सपना राजनीति में जाने का है.
धनबाद के शुभम कुमार कश्यप एक बैंक कर्मी है. शुभम हॉटसीट पर बैठते ही अमिताभ बच्चन से कहते है, सर मैं राजनीति में जाकर लोगों की सेवा करना चाहता हूं और मैं भारत का प्रधानमंत्री बनने की इच्छा रखता हूं. ये सुनकर बिग बी कहते है, अरे वाह. इसका वीडियो पोस्ट कर सोनी टीवी ने कैप्शन में लिखा, शुभम कश्यप जी, भले ही आप अभी है कंफ्यूज यूथ के ब्रॉड अबेंसडर, लेकिन आपका ज्ञान लेकर जा सकता है आपको सफलता की राह पर.
https://www.instagram.com/p/CkYekpEoeb1/शुभम कुमार कश्यप अपने साथ 6 लाख 40 हजार अपने साथ लेकर गए. 12वें सवाल पर शुभम अटक गए औऱ उनके पास कोई लाइफलाइन नहीं थी. 12,50,000 के सवाल पर उन्होंने गेम क्विट कर दिया. ये एक इमेज प्रश्न था- इनमें से कौन सा झंडा एक द्वीप देश का है. इसका सही जवाब है- विकल्प सी.

शुभम के माता-पिता बताते हैं कि वह बचपन से ही कौन बनेगा करोड़पति देखता था. अपने माता-पिता से अक्सर कहता था कि एक दिन वह अवश्य केबीसी की हॉट सीट पर बैठेगा. पिछले दिनों वह कौन बनेगा करोड़पति के लिए चयन प्रक्रिया में शामिल हुए. सही समय 40 सेकेंड के अंदर एवं केबीसी की विभिन्न प्रतियोगिताओं में वह सफल होते चले गये. 10 अक्टूबर को शुभम अपने माता-पिता के साथ मुंबई गये थे.
Also Read: KBC 14: इस 12 लाख 50 हजार रुपये के सवाल में ही छिपा है जवाब, क्या आपको आता है इसका आसंर?अमिताभ बच्चन सूरज बड़जात्या की अपकमिंग फिल्म ‘ऊंचाई’ में नजर आएंगे. फिल्म में अनुपम खेर, नीना गुप्ता, परिणीति चोपड़ा और बोमन ईरानी हैं और ये 11 नवंबर को रिलीज हो रही है. पिछली बार बिग बी नीना गुप्ता और रश्मिका मंदाना के साथ गुडबॉय में दिखे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










